Meerut: बाफर की नामी और बेनामी संपत्ति तलाश रही पुलिस, कुख्‍यात आजमगढ़ में है बंद - News Summed Up

Meerut: बाफर की नामी और बेनामी संपत्ति तलाश रही पुलिस, कुख्‍यात आजमगढ़ में है बंद


आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी भूपेंद्र बाफर की नामी और बेनामी संपत्ति की तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही जेल में बंद बाफर से मिलने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। उससे जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।मेरठ, जेएनएन। आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी भूपेंद्र बाफर की नामी और बेनामी संपत्ति की तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही जेल में बंद बाफर से मिलने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। उसके अलावा अपराध की दुनिया में प्रवेश करने वाले भूपेंद्र बाफर का अपराधिक इतिहास एएसपी खंगाल रहे है। उससे जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। माना जा रहा है कि बाफर की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कर उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश पुलिस कर रही है।सरूरपुर थाने के बाफर गांव निवासी कुख्यात अपराधी भूपेंद्र बाफर आजमगढ़ जेल में बंद है। उस पर पुलिस कस्टडी से कुख्यात बदमाश रोहित सांडू को छुड़ाने का आरोप था। भूपेंद्र बाफर के खिलाफ गतवर्ष जानसठ थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया, जिसकी विवेचना रामराज थाने से हो रही है। बुधवार को रामराज थाने की पुलिस ने भूपेंद्र बाफर की डिफेंस कालोनी स्थित कोठी पर संपत्ति जब्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया।यह भी पढ़ें:- Meerut: लंदन से आया परिवार कोरोना की चपेट में, दंपत्ति, बच्‍चा समेत मां-बाप व भाभी संक्रमित; हड़कंप www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-three-people-found-for-covid19-in-meerut-who-came-from-london-on-14-december-21204787.htmlभूपेंद्र बाफर की सास ओमवती को जवाब देने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। बता दें कि यह कोठी भूपेंद्र बाफर ने 2003 में पत्नी बालेश के नाम से खरीदी थी, जिसे 2007 में सास ओमवती को बेच दिया था। एएसपी कृष्ण विश्नोई को भूपेंद्र बाफर की हिस्ट्री तलाश करने का टास्क दिया गया है। पुलिस नामी और बेनामी संपत्ति तलाश कर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बाफर से जेल में मिलने वाले और उसका सहयोग करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही बाफर की सास ओमवती के नाम डिफेंस कालोनी की कोठी की विस्तृत से जानकारी जुटाई जा रही है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 18:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */