Hindi NewsCareerMedical College Seat Hike: MBBS 11,682, PG 8,967 Seats Increase For 2025 26MBBS की 11,682 सीटें बढ़ीं, 43 नए मेडिकल कॉलेज खुले: 2014 से अबतक 150% से ज्यादा की बढ़ोतरी, PG की सीटों में 8,967 का इजाफा हुआ18 घंटे पहलेकॉपी लिंकएकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए MBBS यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी की 11,682 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 8,967 पोस्टग्रेजुएट (PG) सीटों को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार, 11 मार्च को संसद में इसकी जानकारी दी।राज्यसभा में लिखित जवाब में अनुप्रिया पटेल ने जानकारी दी कि एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए देशभर में कुल 43 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। ये डेटा नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने अपनी वेबसाइट nmc.org.in पर भी अपडेट कर दिया है।देश भर में MBBS की सीट बढ़कर 1.29 लाख हुईNMC के पोर्टल पर मौजूद डेटा के मुताबिक, पिछले साल यानी 2025 तक भारत में MBBS सीटों की कुल संख्या 1,18,190 थी, जो बढ़कर 1,29,603 हो चुकी हैं। वहीं, 2025 में पोस्ट ग्रेजुएट्स की सीटें 76,053 थीं, जो अब बढ़कर 85,020 हो गई हैं।अभी तक देश भर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 775 थी। (तस्वीर - AIIMS दिल्ली की)2014 की तुलना में MBBS की 150% सीटों की बढ़ोतरीनेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2013-14 में 387 थी, जो अब बढ़कर 818 हो गई है। इसमें 111.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह MBBS (UG) सीटें 2013-14 से पहले 51,348 थीं, जो अब बढ़कर 1,28,976 हो गई हैं, यानी इसमें 151.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।वहीं, पोस्टग्रेजुएट सीटें 2014 से पहले 31,185 थीं, जो अब बढ़कर 85,020 हो गई हैं। इसमें 172.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।असेसमेंट के बाद NMC देता है मान्यतानेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) हर साल मेडिकल कॉलेजों और इंस्टीट्यूशन से नए मेडिकल कॉलेज बनाने या अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट सीटें बढ़ाने की परमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मंगाता है। एप्लिकेशन मिलने के बाद, NMC पहले स्क्रूटनी और असेसमेंट करता है, फिर लेटर ऑफ परमिशन (LoP) या लेटर ऑफ डिसअप्रूवल (LoD) जारी करता है।ये अप्रूवल रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के अनुसार दिए जाते हैं, जिसमें मेडिकल इंस्टीट्यूशन्स की स्थापना, असेसमेंट और रेटिंग रेगुलेशन, 2023, अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन के लिए मिनिमम स्टैंडर्ड रिक्वायरमेंट्स (UGMSR), 2023, और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन के लिए मिनिमम स्टैंडर्ड रिक्वायरमेंट्स (PGMSR), 2023 शामिल हैं। इसके अलावा इसमें NMC द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइंस भी शामिल हैं।सेंट्रल फोर्स में 93 हजार पद खाली और 5 साल में CAPF में 86% इस्तीफे की बढ़ोतरीकेंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 93,139 पद खाली हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 28,342 में और सबसे कम असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं। राय ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...-------------------------ये खबर भी पढ़ें…NCERT का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, 'करप्शन इन ज्यूडिशियरी' लिखा थासुप्रीम कोर्ट NCERT के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में 'करप्शन इन द ज्यूडिशियरी' नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है।कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया है कि NCERT के सोशल साइंस करिकुलम के चेयरपर्सन प्रोफेसर मिशेल डेनिनो को पाठ्यक्रम से अलग करें। पढ़ें पूरी खबर….
Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 18:37 UTC