नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। Pulwama Terror Attack का गुनहगार मौलाना मसूद अजहर (Masood Azhar) संयुक्त राष्ट्र से ग्लोबल आतंकवादी (Global Terrorist) घोषित हो चुका है। अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करके कई बार अड़ंगा लगाने के बाद आखिरकार 1 मई 2019 को चीन ने भी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने में दुनियाभर के तमाम देशों का साथ दिया। अंतरराष्ट्रीय विरादरी से मसूद अजहर के ग्लोबल आतंकवादी घोषित होने के बाद अब पाकिस्तान के लिए भी उसे छिपा पाना आसान नहीं होगा। हालांकि, पाकिस्तान पूर्व में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को चोरी-छिपे शरण देने में कामयाब रहा था।आतंकी मसूद अजहर को इस्लाम से खारिज कर चुके पांच सौ से अधिक उलमाग्लोबल आतंकी घोषित पाकिस्तानी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ करीब पांच सौ उलमा-ए-कराम ने फतवा जारी कर उसे इस्लाम से खारिज किया था। मसूद अजहर को दुनिया में इस्लाम की छवि खराब करने के प्रतीक के तौर पर मानते हुए यह फैसला लिया गया था। इसके साथ ही आतंकी संगठनों से जुड़ा साहित्य, सोशल साइट्स आदि से दूरी का पैगाम दिया गया था। यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरMasood Azhar declared Global Terrorist: 10 प्वाइंट्स में समझिए भारत की कूटनीतिक जीतपठानकोट और पुलवामा जैसे हमलों को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया गया है। पिछले एक दशक से अजहर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रतिबंध घोषित करवाने मे जुटे भारत की कूटनीतिक कोशिशों को बुधवार को सफलता तब मिली जब चीन ने अपना वीटो पावर हटा कर इसका समर्थन कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की एक बड़ी जीत बताते हुए कहा है कि इससे आतंकवाद को जड़ से मिटाने की कोशिशों को मदद मिलेगा। आइए 10 प्वाइंट्स में समझते है कूटनीतिक कोशिशें... यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरमसूद अजहर पर अब लगेंगी ये पाबंदिया, UN ने घोषित किया है अंतरराष्ट्रीय आतंकीपुलवामा में आतंकी हमले के 75 दिन बाद भारत को बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) ने जैश-ए-मुहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के सरगना आतंकी मसूद अजहर (Masood Azhar) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी (global terrorist) घोषित कर दिया है। यूएन के इस फैसले के बाद अब आतंकी मसूद अजहर पर शिकंजा कसना शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने वाले शख्स पर कई वित्तीय पाबंदियां लगाई जाती हैं। यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर10 साल में चौथी कोशिश कामयाब, जानिए- संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर कैसे कसा शिकंजापाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की पिछले 10 वर्षों में यह चौथी कोशिश थी। दरअसल, चीन संयुक्त राष्ट्र के 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद का अकेला ऐसा देश है जो मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव का विरोध करता रहा है। आइये जानते हैं संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने में कैसे शिकंजा कसा... यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरमसूद अजहर को UNSC ने किया ग्लोबल आतंकी घोषित, जानें- अब क्या होगा इसका असर? जैश-ए-मुहम्मद (jaish-e-mohammad) के सरगना मसूद अजहर को लेकर मिली सफलता पूरी दुनिया के लिए एक सुखद समाचार है। भारत में कई बार आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका मसूद अजहर को यूएन ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। बता दें कि भारत पिछले काफी समय से मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाने के लिए जुटा हुआ था। लेकिन, बार-बार चीन के अड़ंगे ने इसे बचा लिया था। यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरMasood Azhar Declared Global Terrorist: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया भारत की बड़ी जीतMasood Azhar Declared Global Terrorist - झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने और उस पर यूएन की पाबंदी लगाने का स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया है। यह भारत की बहुत बड़ी जीत है। प्रधानमंत्री जी के मजबूत नेतृत्व का यह बेहतरीन उदाहरण है। यह नया भारत है। जो अपनी रक्षा करना जानता है। पूरी दुनिया आज भारत के साथ है। यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरअंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित: भारत समेत दुनियाभर ने किया मसूद अजहर पर पाबंदी का स्वागतभारत समेत दुनिया भर में आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने का स्वागत किया गया है। लेकिन इसको लेकर संदेह भी जताया गया है कि क्या इस कदम से पाकिस्तान पर आतंकवाद को अपनी राष्ट्र नीति के तौर पर इस्तेमाल करने से रोकने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरआतंकी ट्रेनिंग में टिक न पाने वाला मसूद अजहर कैसे बना आत्मघाती हमलों का मास्टरमाइंडदुनिया ने भले ही अब जाकर औपचारिक रूप से मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी माना है, लेकिन आतंक के खूनी खेल का उसका इतिहास बहुत पुराना है। माना जात है कि भारत में मसूद अजहर ने ही आत्मघाती हमलों की शुरुआत कराई थी। यह भी कहा जाता है कि कभी ऐसा वक्त था जब थुलथुल शरीर वाला यह अजहर कठोर आतंकी ट्रेनिंग में टिक नहीं पाया था। इन सबके बावजूद, वह आत्मघाती हमलों का मास्टरमाइंड कैसे बन गया, जानिए इस आतंक के आका की पूरी कहानी... यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबरMasood Azhar declared Global Terrorist: 'मोदी है तो मुमकिन है' को मिली नई धारMasood Azhar declared Global Terrorist: भारत में कई आतंकी घटनाओं के सूत्रधार रहे मौलाना मसूद अजहर पर अंतरराष्ट्रीय पाबंदी ने भारत और भारत सरकार की ताकत को तो सिद्ध कर ही दिया है, इसके चुनावी असर को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भाजपा ने इसके सहारे 'मोदी है तो मुमकिन है' क
Source: Dainik Jagran May 02, 2019 05:37 UTC