MS Dhoni Retirement: जानें- जौमेटो ने क्यों ट्वीट किया- 'भाई मेरे पास इतने पैसे नहीं है' - News Summed Up

MS Dhoni Retirement: जानें- जौमेटो ने क्यों ट्वीट किया- 'भाई मेरे पास इतने पैसे नहीं है'


नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग एमएस धौनी को याद कर रहे हैं और उनके क्रिकेट करियर की पुरानी यादों को फिर से शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, एक फूड डिलिवरी ऐप जौमेटो ने धौनी के रिटायरमेंट पर लोगों को डिस्काउंट दिया है। रांची के रहने वाले धौनी को विदाई देते हुए जौमेटो ने रांची में लोगों को डिस्काउंट दिया है।जौमेटो ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए भी दी और रांची को शुक्रिया कहते हुए लोगों को डिस्काउंट के बारे में बताया। इसी बीच, एक यूजर ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि धौनी पूरे देश के हैं तो डिस्काउंट भी सिर्फ रांची को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मिलना चाहिए। दरअसल, इस यूजर ने लिखा था- वो रांची से हो सकते हैं, लेकिन पूरा भारत लेजेंड को प्यार करता है, इस डिस्काउंट को पूरे भारत में क्यों नहीं दिया जा सकता? इसका जौमेटो ने फनी अंदाज में जवाब दिया और फिल्म फिर हेरा फेरी का एक मीम शेयर कर दिया। इस मीम में अक्षय कुमार और राजपाल यादव नज़र आ रहे हैं और नीचे लिखा है भाई इतने पैसे तो नहीं मेरे पास। यह फिल्म में उस वक्त का सीन है, जब अक्षय कुमार पैसे डबल करने के लिए राजपाल से पैसे मांगता है। अब जौमेटो के इस रिप्लाई को काफी पसंद किया जा रहा है।अभी तक 3 हजार से ज्यादा लोग इस रिप्लाई को लाइक कर चुके हैं। अब जौमेटो के इस रिप्लाई की चर्चा हो रही है। बता दें कि यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म जब भी टीवी पर प्रसारित होती है तो हर कोई इस फिल्म को देखना पसंद करता है।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 17, 2020 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */