MPESB Exam Schedule 2026 - News Summed Up

MPESB Exam Schedule 2026


MP में सरकारी नौकरी का मौका, 3000 से ज्यादा पद:मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 10 भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित की गई हैं।. खास बात यह है कि अगले 6 महीनों में होने वाली इन परीक्षाओं में से 5 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के जरिए 3 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों की पूरी जानकारी सामने आने के बाद यह संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है।8 भर्ती और 2 पात्रता परीक्षाएंएमपीईएसबी के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग विभागों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनमें स्वास्थ्य, पुलिस और तकनीकी विभागों के पद शामिल हैं। कुल 8 भर्ती परीक्षाएं और 2 पात्रता परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। कुछ परीक्षाओं की तारीखें 1 से 2 महीने आगे बढ़ाई गई हैं। इससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।प्रशासनिक कारणों से किया बदलाव मंडल ने बताया कि परीक्षा शेड्यूल में बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है, ताकि परीक्षाओं का बेहतर प्रबंधन और सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। एमपीईएसबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी।ये खबर भी पढ़े…MP में नर्सिंग के 2,646 पदों पर निकली भर्तीमध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होंगे। परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी। पढ़िए पूरी खबर।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 19:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */