Gorakhpur News: सिटी की हवा में घुली राहत, पल्यूशन लेवल में आई गिरावट - News Summed Up

Gorakhpur News: सिटी की हवा में घुली राहत, पल्यूशन लेवल में आई गिरावट


गोरखपुर : जनवरी से मार्च तक के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) के आंकड़े बताते हैं कि शहर में हवा पहले के मुकाबले काफी साफ हुई है। रिहायशी क्षेत्र मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में एक्यूआइ 60 से भी नीचे दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर स्थिति को दर्शाता है। वहीं शहर के प्रमुख व्यवसायिक इलाके गोलघर में भी एक्यूआइ 70 से कम रहा, जो प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों की सफलता को दिखाता है।प्रदूषण नियंत्रण के उपायों का रिजल्टमदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो। गोविंद पांडेय का कहना है कि यह सुधार नगर निगम द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियानों, नियमित सफाई व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों का परिणाम है। सड़कों की सफाई, कूड़ा प्रबंधन और हरित क्षेत्र बढ़ाने जैसी पहल ने भी हवा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।निर्माण कार्य अब भी एक चुनौतीहालांकि, शहर में चल रहे निर्माण कार्य अब भी एक चुनौती बने हुए हैं। कई स्थानों पर निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल से स्थानीय स्तर पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद समग्र रूप से हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जाना राहत की बात है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे, तो आने वाले समय में गोरखपुर न केवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करेगा, बल्कि नागरिकों को भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।पिछले तीन महीनों में कुछ इस तरह रहा एयर क्वालिटी इंडेक्सतारीख एयर क्वालिटी इंडेक्सएमएमएमयूटी गोलघर5 जनवरी - 41 6212 जनवरी - 43 5226 जनवरी - 41 57-----5 फरवरी - 39 5812 फरवरी - 47 5426 फरवरी - 52 61------------5 मार्च - 40 6012 मार्च - 43 5826 मार्च - 48 59


Source: Dainik Jagran April 07, 2026 19:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */