मध्यप्रदेश के हनीट्रैप (MP Honey Trap) मामले में जारी एसआईटी की जांच के बीच एक पूर्व मुख्यमंत्री और नेता के करीबी के जारी हुए वीडियो ने सियासत में हलचल ला दी है. एक वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री का है तो अन्य हिंदूवादी संगठन के नेता के करीबी का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री को एक काफी कम उम्र की युवती के साथ अंतरंग संबंध स्थापित करते हुए दिखाया गया है.इस वीडियो की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है. एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उम्रदराज व्यक्ति एक युवती के साथ नजर आ रहा है. एसआईटी बनने के साथ ही विवादों में आ गई, क्योंकि एसआईटी प्रमुख को कुछ घंटों में ही बदल दिया गया.
Source: NDTV September 29, 2019 11:15 UTC