इस शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की अधिकारी प्रमिला ऐश्वर्या के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जांच के लिए पटना के दस सकुर्लर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंची. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या का अपनी ससुराल से पैदल बाहर निकलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. राबड़ी देवी के घर से निकलने के बाद ऐश्वर्या बाहर (सड़क पर) खड़ी अपने पिता की गाड़ी में बैठ गईं. आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव से तलाक प्रकरण के बाद भी ऐश्वर्या लगातार राबड़ी आवास में ही रह रही थीं. बता दें कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते खराब होने लगे थे.
Source: NDTV September 29, 2019 11:03 UTC