बसपा ने किया कई प्रत्‍याशियों के नामों का एलान, देखें NCR से उम्‍मीदवारों के नाम की सूची - News Summed Up

बसपा ने किया कई प्रत्‍याशियों के नामों का एलान, देखें NCR से उम्‍मीदवारों के नाम की सूची


बसपा ने किया कई प्रत्‍याशियों के नामों का एलान, देखें NCR से उम्‍मीदवारों के नाम की सूचीफरीदाबाद/गुरुगांव, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बसपा की तरफ से जारी सूची के अनुसार, एनआइटी फरीदाबाद से हाजी करामत अली को मौका दिया गया है जबकि रेवाड़ी से प्रीतम जांगड़ा पर पार्टी ने भरोसा जताया है।पृथला - सुरेंद्र वशिष्‍ठएनआइटी फरीदाबाद- हाजी करामत अलीबल्‍लभगढ़ - अरुण बिसलाखरखौदा - शादी लाल तंवररेवाड़ी- प्रीतम जांगड़ापटौदी (सुरक्षित)- सुनील कुमार कटारियाबाबल (सुरक्षित)- मछन्‍दर सिंहबड़खल - मनोज चौधरीसपा ने घोषित किए पांच प्रत्याशीसमाजवादी पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश सपा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आदेश उर्फ सोनू यादव, एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से रविंद्र गुप्ता, फिरोजपुर झिरका जिला नूंह से आरिफ खान ठेकेदार, पानीपत ग्रामीण से डॉ.पारस राज, बेरी से बबीता सुहाग को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।बता दें कि मायावती की पार्टी बसपा का जननायक जनता पार्टी से गठबंधन हुआ था लेकिन दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक दोस्ती एक माह भी नहीं चल सकी। सीटों के बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगाते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। बसपा और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन पूरे 1 माह भी नहीं चला।11 अगस्त को दुष्यंत चौटाला और सतीश मिश्रा ने दोनों दलों के बीच गठबंधन का एलान किया था। हरियाणा में पिछले 5 साल के दौरान बसपा का जननायक जनता पार्टी के साथ यह तीसरा गठबंधन था। इससे पहले बसपा राज्य में अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो और फिर पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन कर चुकी है।Posted By: Prateek Kumarअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 10:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */