मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा नई पहल की जा रही है। जिसके तहत तकनीकी शिक्षा विभाग इनके रिक्रूटमेंट के लिए कम्पनियों की आवश्यकता के अनुरूप इनको तैयार करेगा। इसके लिए तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एलीवेट-2022 कार्यक्रम को लांच किया है। विद्यार्थियों के लिए सेल्सफोर्स इंडिया कंपनी द्वारा करीब 65 हजार विद्यार्थियों का डाटा सेल्सफोर्स के प्लेटफार्म पर अपलोड कराया गया है। छात्रों को एलीवेट-2022 कार्यक्रम के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों तक पहुंचने के तरीके सीखए जाएंगे।फस्र्ट ईयर से ही कैंपस प्लेसमेंट के लिए छात्रों को करेंगे तैयारविद्यार्थियों के प्लेसमेंट और स्किलिंग को मजबूत करने के लिए प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा ट्रेनिंग कराई जाएगी। फस्र्ट ईयर में कम्युनिकेशन स्किल डेव्हलप पर जोर दिया जाएगा। वहीं सेकंड ईयर में क्वांटिटिव एप्टीट्यूड और फिर थर्ड ईयर में पहुंचने पर छात्रों को लॉजिक रीजनिंग और डिजिटल फ्ल्यूऐंसी की ट्रेनिंग दी जाएगी। अंतिम साल में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, साइबर सिक्यूरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज को ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार करेंगे। साथ ही छात्रों के परफार्मेंस का रिव्यू कर कैलेंडर भी तैयार करें। इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों के प्लेसमेंट सेल के लिए टाइम-टेबल में एक घंटा अतिरिक्त स्लाट और स्टूडेंट प्लेसमेंट कम्पनी बनाई जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar September 26, 2022 22:26 UTC