Hindi NewsLocalHaryanaFaridabadOn The Reality Of The Government's Har Ghar Nal Se Jal Scheme, The MLA Said, There Is Not Even A Single Government Tap In Sector 28बीजेपी विधायक ने कराई अपनी ही सरकार की किरकिरी: सरकार की हर घर नल से जल योजना की हकीकत पर विधायक बोले, सेक्टर 28 में एक भी नहीं भी नहीं है सरकारी नलभोला पांडेय/फरीदाबाद एक दिन पहलेकॉपी लिंककांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा के सवाल पर भाजपा विधायक ने किया हस्तक्षेप, ग्रीवांस में मुद्दा लगाने पर जताया ऐतराज।ग्रीवांस कमेटी की बैठक में भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सामने अपनी ही सरकार की किरकिरी करा दी। विधायक ने सरकार की हर घर नल से जल योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के सेक्टर 28 में एक भी सरकारी नल नहीं है। इस पर डिप्टी सीएम ने यह बात मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही।दरअसल यह मामला एनआईटी से कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा द्वारा लगाए गए एक एजेंड काे लेकर उठा। भाजपा विधायक गुप्ता ने नीरज शर्मा के एजेंडे पर ऐतराज जताते हुए कहा कि विधायकों को इस सार्वजनिक मंच पर मुद्दा उठाना उचित नहीं। यदि विधायक ही अपने मुद्दे उठाते रहेंगे तो पब्लिक की सुनवाई कैसे होगी। डिप्टी सीएम ने सभी विधायकों से अपने अपने क्षेत्र की एक एक समस्या को एजंेड में रखने और उनकी सुनवाई कराने का आफर भी दिया। कहा कि उनकी भी समस्याओं का निदान कराया जाएगा। वह सोमवार को सेक्टर 12 हुडा कंवेंशन सेंटर में ग्रीवांस कमेटी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।यहां से हुई विवाद की शुरूआतएनआईटी के कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने ग्रीवांस कमेटी में एक एजेंडा रखा था जिसमें कहा गया था कि उनके क्षेत्र एनआईटी के वार्ड नंबर पांच की बाल कल्याण स्कूल पॉकेट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या वर्षों से चली आ रही है। एक साल पहले यहां की एक बेटी को अपनी बारात लाने के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट करना पड़ा था। फिर भी कोई स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया। एेसी ही स्थिति वैद्य रोड और जीवन नगर पार्ट दो की है। मेन सड़कों पर पानी भरा रहता है। सड़कें टूटी पड़ी है। अभी तक कॉलोनी में सीवर लाइन डालने का काम तक पूरा नहीं हुआ। जब सरकार के पास पैसे नहीं है तो विभाग एस्टीमेट क्यों बनाते हैं। निगम डेवलपमेंट चार्ज वसूल करता है लेकिन सड़क व सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दे पा रहा है। फिर डेवलपमेंट चार्ज किस बात का वूसला जाता है।पहले किया ऐतराज फिर सरकार की खोल पोलकांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा की बात सुनकर फरीदाबाद के भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता विरोध में उतर आए। उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि विधायकों को इस तरह के एजेंडें लगाना उचित नहीं है। यदि ग्रीवांस में विधायक ही एजेंडा लगाएंगे तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी। गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद में ऐसी हजारों समस्याएं हैं। जिस बात का जिक्र कांग्रेसी साथी कर रहे हैं। लेकिन नगर निगम फंड की कमी का रोना रोता है। गुप्ता ने कहा कि जनता को जो मूलभूत सुविधाएं चाहिए उसके लिए भी पैसे नहीं हैं। हालात इतने खराब हैं कि सीवर सफाई के लिए ओएनएम के पैसे नहीं हैं। ट्यूबवेल चलाने अौर बिजली मेंटिनेंस के लिए भी पैसे नहीं हैं।डिप्टी सीएम बोले, हर विधायक की सुनी जाएगी समस्याभाजपा विधायक गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि हमारी सरकार हर घर नल से जल योजना चला रही है। लेकिन सेक्टर 28 में एक भी सरकारी नल नहीं है। इस बात को सुनकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आपकी बात सीएम तक पहुंचा देंगे। गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए आप ही सीएम हो। डिप्टी सीएम ने विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर और नरेंद्र गुप्ता को भी अपने अपने क्षेत्र के एक एक एजंेडा ग्रीवांस में लगाने का आॅफर दिया और कहा कि हम सभी का काम जनता के लिए काम करना है।एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के आदेशिडप्टी सीएम ने एनआईटी मंें अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डलवाकर अधूरा छोड़ने वाले एक्सईएन के खिलाफ निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया से कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब सीवर लाइन डाली तो उसके ऊपर कारपेटिंग क्यों नहीं कराई। उन्होंने कमेटी गठित कर निगम कमिश्नर को मौके का मुआयना कर समस्या का समाधान कराने को कहा। बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गई थी जिनमें से सात का निस्तारण कर दिया गया।
Source: Dainik Bhaskar September 26, 2022 22:08 UTC