टारगेट करके लोगों को साइकिल से मारते थे टक्करLucknow : हजरतगंज पुलिस ने चार अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इंदिरा नगर निवासी बलराम साधवानी की लिखित तहरीर में बताया गया था कि साइकिल से टक्कर मारने के बाद उन्हें गिरने से संभालने का दिखावा करते हुए जेब में रखे 50,000 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर विरासत पुत्र शराफत, वसीम उर्फ साहिल पुत्र शहजाद, अरुण कुमार उर्फ ठाकुर पुत्र रामगोपाल सिंह और सचिन चौहान पुत्र जगमोहन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, ये लोग अपने टारगेट का पीछा करते थे। इसके बाद एक सदस्य साइकिल लेकर आगे चलता था, जबकि अन्य सदस्य टारगेट के पीछे-पीछे चलते थे। सही समय देखकर साइकिल से टक्कर मार देते थे। जब व्यक्ति गिरने लगता था, तो उसे संभालने के बहाने उसका सामान और जेब में रखे रुपये निकालकर भीड़ में इधर-उधर हो जाते थे।
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 14:29 UTC