Nagpur News: निवेश के नाम पर 3 करोड़ की धोखाधड़ी, मनीएज ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज - News Summed Up

Nagpur News: निवेश के नाम पर 3 करोड़ की धोखाधड़ी, मनीएज ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज


Nagpur News शहर में अधिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों को लूटने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नागपुर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मनीएज ग्रुप और उसके संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अब तक की जांच में करीब 3.04 करोड़ रुपए के गबन की पुष्टि हुई है। इस मामले में सीताबर्डी थाने में शिकायतकर्ता राहुल अरविंद पाटिल की रिपोर्ट पर संचालकों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।ऊंचे रिटर्न का जाल : कंपनी ने निवेशकों को लुभाने के लिए 12 से 15 प्रतिशत वार्षिक मुनाफ देने का लालच दिया था। आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यशाला आयोजित कर लोगों को निवेश के गुर सिखाने का नाटक किया। बिना किसी वैध लाइसेंस के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस के नाम पर पैसे जुटाए गए। निवेशकों को भरोसे में लेने के लिए आधिकारिक दिखने वाले प्रमाणपत्र भी बांटे गए, लेकिन तय समय पर निवेशकों को न तो ब्याज मिला और न ही मूल रकम वापस की गई। आरोप है कि, आरोपियों ने निवेशकों से जुटाई गई करीब 3.04 करोड़ रुपए की राशि हजम कर ली।इन पर दर्ज हुआ मामला : सीताबर्डी थाने में शिकायतकर्ता राहुल अरविंद पाटिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी के इन प्रमुख चेहरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कंपनी के संचालक राजीव जाधव, हरिप्रसाद वेणुगोपाल, प्रिया प्रभु, जितिन गुप्ता, रियल एस्टेट कंसल्टेंट चिराग सोमय्या पर धारा 420, 409, 34 और एमपीआईडी एक्ट 1999 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 14:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */