Love Rashifal Aquarius 2021 : पूरे वर्ष रहेगा आपके ऊपर प्‍यार का खुमार, र‍िश्‍तों में आएंगी नजदीक‍ियां - News Summed Up

Love Rashifal Aquarius 2021 : पूरे वर्ष रहेगा आपके ऊपर प्‍यार का खुमार, र‍िश्‍तों में आएंगी नजदीक‍ियां


कुंभ राश‍ि के जातकों की लव लाइफ साल 2021 में काफी खूबसूरत रहने वाली है। आपके ऊपर पूरे वर्ष प्‍यार का खुमार रहेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ क्‍वॉलिटी टाइम स्‍पेंड करने का मौका म‍िलेगा। इसके अलावा आपका एक-दूसरे के प्रत‍ि प्रेम और कन्‍सर्न आपको और भी करीब ले आएगा। साथ ही आपके संबंधों को भी मजबूत बनाएगा। वर्ष 2021 में बुध और बृहस्पति का समर्थन दिखाई देगा, जो आपको अपने साथी के साथ संबंध बनाए रखने के लिए भावनात्मक रूप से मजबूत बना सकता है।अप्रैल 2021 से बृहस्पति का पारगमन प्‍यार करने वालों के लिए भाग्यशाली साब‍ित होगा। वहीं अगर आप क‍िसी साथी की तलाश में हैं तो वह भी पूरी हो सकती है। बता दें क‍ि अप्रैल, मई, अगस्त, सितंबर और दिसंबर 2021 आपके ल‍िए काफी रोमांट‍िक रहने वाला है। यही नहीं ये महीनें आपकी लव लाइफ को संवारकर आपको र‍िश्‍ते को नेक्‍स्‍ट लेवल पर ले जाने के ल‍िए प्रोत्‍साह‍ित करेगा। हालांक‍ि आपको अपने रिश्ते में कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ र‍िश्‍ते ज‍िनमें दूर‍ियां आ गई थीं उन्‍हें भी करीब आने का मौका म‍िलेगा।


Source: Navbharat Times December 27, 2020 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */