सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन में अब तक एमएसपी पर की 84,928 करोड़ के धान की खरीद - News Summed Up

सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन में अब तक एमएसपी पर की 84,928 करोड़ के धान की खरीद


सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन में अब तक एमएसपी पर की 84,928 करोड़ के धान की खरीदचालू खरीफ मार्केटिंग सीजन में विभिन्न सरकारी संस्थाओं ने अब तक देशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 449.83 लाख टन धान खरीदे हैं। यह धान 55.49 लाख किसानों से खरीदा गया है। इनका मूल्य 84928.10 करोड़ रुपये है।नई दिल्ली, पीटीआइ। चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन में विभिन्न सरकारी संस्थाओं ने अब तक देशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 449.83 लाख टन धान खरीदे हैं। यह धान 55.49 लाख किसानों से खरीदा गया है। इनका मूल्य 84,928.10 करोड़ रुपये है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया है कि चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन में सरकार मौजूदा एमएसपी योजनाओं के हिसाब से उपज खरीद रही है।यह भी पढ़ें (Gold Price:इस हफ्ते सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए भाव)खरीफ विपणन सत्र 2020-21 के लिए MSP पर जारी है फसलों की खरीद। सरकारी एजेंसियों द्वारा अब तक 445.86 लाख मीट्रिक टन धान, 2,26,258.29 मीट्रिक टन मूंग, मूंगफली, सोयाबीन एवं उड़द, 5,089 मीट्रिक टन कोपरा और 67,27,155 कपास की गांठें खरीदी जा चुकी हैं।#MSPhaiAurRahega #ModiWithFarmers pic.twitter.com/SI0QLtqNzh — Narendra Singh Tomar (@nstomar) December 27, 2020आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘‘चालू खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में सरकार ने अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी रखी है।’’बयान में कहा गया है, ‘‘एमएसपी मूल्य 84,928.10 करोड़ रुपये के साथ चालू खरीफ विपणन सत्र खरीद अभियान से अभी तक लगभग 55.49 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।’’भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) और अन्य संस्थाओं ने 25 दिसंबर तक 449.83 लाख टन धान खरीदे हैं। इनमें अकेले पंजाब की हिस्सेदारी 202.77 लाख टन है।पिछले वर्ष समान अवधि में देशभर के किसानों से 360.09 लाख टन धान खरीदे गए थे। इस वर्ष पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और बंगाल में बिना किसी बाधा के चल रहा है।यह भी पढ़ें (Share Market Investment Tips: जानिए अभी कितना ऊपर जाएगा शेयर बाजार, एक्सपर्ट दे रहे हैं यह महत्वपूर्ण सलाह)डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */