Loksabha Election 2019 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- मोदी पर लगे 72 साल का बैनलखनऊ, जेएनएन। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के 40 विधायकों को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को शर्मनाक ठहराते हुए उन पर सीधा हमला किया है। अखिलेश ने कहा कि इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं, 72 साल का बैन लगाया जाना चाहिए।अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट किया- 'विकास पूछ रहा है कि प्रधान जी का शर्मनाक भाषण सुना क्या? सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर अब वह बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दलबदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गए हैैं।' अखिलेश ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नहीं, काले धन की मानसिकता बोल रही है। इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं, 72 साल का बैन लगना चाहिए।‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी का शर्मनाक भाषण सुना क्या? “सवा सौ करोड़” देशवासियों का भरोसा खोकर अब वो बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गये हैं. ये वो नहीं काले धन की मानसिकता बोल रही है. इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं बल्कि 72 साल का बैन लगना चाहिए.
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 17:35 UTC