राजकुमार नारुहितो अधिकृत तौर पर बुधवार से जापान के नए राजा होंगे। आधी रात को होने वाले शाही समारोह में उन्हें राजगद्दी सौंपी जाएगी। शाही महल में होने वाले इस आयोजन में करीब 300 अतिथि मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह समारोह 10 मिनट तक चलेगा। राजकुमार नारुहितो का शासनकाल ‘रिवा’ के नाम से जाना जाएगा। 59 वर्षीय नारुहितो देश के 126वें राजा होंगे। उनके पिता राजा अकिहितो उन्हें दुनिया के सबसे पुराने राजतंत्र की बागडोर सौपेंगे।जापान के 200 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब राजा ने खुद गद्दी छोड़ने की इच्छा जताई। ‘रिवा एरा’ का मतलब ‘सुंदर संगति’ होता है। नारुहितो का शासनकाल इसी नाम से जाना जाएगा।समारोह में राजा अकिहितो और महारानी मिशिको शाही महल में आएंगे। 10 मिनट तक चलने वाली इस प्रक्रिया में करीब 300 मेहमान मौजूद होंगे। राजा के तौर पर अकिहितो आखिरी बार जनता को संबोधित करेंगे।30 साल के शासन के बाद 85 वर्षीय अकिहितो ने 2016 में ही राजगद्दी को छोड़ने के संकेत दे दिए थे। उनका मानना था कि खराब सेहत के चलते वे लंबे समय तक राजा की जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे।नारुहितो के पिता अकिहितो ने 1989 में जापान की राजगद्दी संभाली थी।1980 के अंत तक जापान दुनिया पर आर्थिक तौर पर राज कर रहा था। जापान की बेहतर तकनीक उद्योगशील राष्ट्रों के बीच लोकप्रिय थी।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 17:26 UTC