आजमगढ़, जेएनएन। सियासत में लीक से हटकर चलने की भी एक अलग सानी है। कुछ इसी अंदाज में दिखेंगे भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'। वह फिल्मी अंदाज में रिक्शा चलाते हुए नामांकन स्थल तक जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह होगी इस रिक्शे के पिछले सीट पर लालगंज संसदीय सीट (सुरक्षित) की भाजपा प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर बैठी होंगी। दोनों प्रत्याशी शनिवार को नामांकन करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि डीएवी कॉलेज के मैदान से 'निरहुआ' रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट तक नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे जबकि सांसद नीलम सोनकर रिक्शा पर बैठी होंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा ङ्क्षसह चौहान भी मौजूद रहेंगे। बताया कि सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डीएवी कालेज के मैदान में जनसभा भी होगी। जिसे प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संबोधित करेंगे। 17वीं लोकसभा निर्वाचन के लिए छठवें चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री दारा आजमगढ़ में : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय आज आजमगढ़ (सदर) संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ' निरहुआ' और लालगंज सीट की उम्मीदवार सांसद नीलम सोनकर के नामांकन पत्र दाखिला कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीएवी कॉलेज के मैदान से 11 बजे कलेक्ट्रेट नामांकन करने जाएंगे। उसके बाद डीएवी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।Posted By: Vandana Singh
Source: Dainik Jagran April 20, 2019 03:57 UTC