Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव का दावा, छठे चरण में नहीं खुलेगा BJP व कांग्रेस का खाता - News Summed Up

Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव का दावा, छठे चरण में नहीं खुलेगा BJP व कांग्रेस का खाता


Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव का दावा, छठे चरण में नहीं खुलेगा BJP व कांग्रेस का खातालखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में पांच चरण के मतदान के बाद अब छठे चरण में मतदान कल होना है। छठें चरण की 14 लोकसभा सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है।उत्तर प्रदेश में बसपा व रालोद के साथ गठबंधन करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि छठे चरण की 14 की 14 सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। इन सीटों पर तो भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कल सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर और आजमगढ़ में मतदान होगा। अखिलेश यादव आजमगढ़ से मैदान में हैं।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आत्मविश्वास पांच चरण के मतदान के बाद काफी बढ़ा है। उनका दावा है कि भाजपा ने 2014 में छठे चरण की 14 में से 13 सीट पर जीत दर्ज की थी। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने ताल ठोंक दी है।गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की गठबंधन से हालत खराब है। केंद्र में यह दोनों बिना गठबंधन के सरकार चला नहीं सकते, लेकिन हमारे गठबंधन पर यह लोग टीका-टिप्पणी जरूर करते हैं। आजमगढ़ में प्रस्तावित चार जनसभा रद हो जाने के बाद कल अखिलेश यादव सपा के प्रदेश कार्यालय आए। अब तक के रुझान से उत्साहित अखिलेश कहते हैं, गठबंधन को दिख रहे समर्थन की वजह से ही भाजपा की भाषा बदल गई है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dharmendra Pandey


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 06:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */