Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, कृष्ण पूनिया को मिला टिकट, राज्यवर्धन को देंगी टक्करनई दिल्ली, एएनआइ। lok sabha 2019 के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इस सूची में स्वर्ण पदक विजेता कृष्ण पूनिया का नाम भी शामिल है। कृष्णा पूनिया को केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से चुनावी मैदान में उतारा गया है।बता दें कि पूनिया ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले कांग्रेस मे उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के लिए 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल है।गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress Manifesto ) जारी करेंगे।माना जा रहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र काफी लोक-लुभावन होगा। दरअसल कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने चुनावी प्रचार के दौरान न्यूनतम आय योजना जैसे कई एलान किए है। जिसके तहत अगर कांग्रस सत्ता में आती है तो 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये देना का वादा किया था।Posted By: Atyagi.jimmc
Source: Dainik Jagran April 02, 2019 03:11 UTC