Lok Sabha Election 2019: वोटिंग बढ़ने से आयोग उत्साहित, 'दैनिक जागरण' के मानव श्रृंखला को भी श्रेयरांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड के पहले चरण की तीन सीटों पलामू, चतरा तथा लोहरदगा में बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान के लिए घरों से निकलने से निर्वाचन आयोग काफी उत्साहित है। आयोग मतदान फीसद बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयासरत था। आयोग ने इसके लिए दैनिक जागरण द्वारा 22 अप्रैल को पूरे राज्य में बनाई गई मानव श्रृंखला को भी दिया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते के अनुसार, आयोग ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम काफी जोरशोर से किया। यह प्रक्रिया काफी पहले से चल रही थी। इसके तहत जहां मृत लोगों के नाम सूची से हटाए गए तथा डुप्लीकेसी खत्म की गई। वहीं, छूटे हुए नाम भी जोड़े गए। उनके अनुसार, मतदान फीसद बढऩे में इसका काफी प्रभाव रहा।उन्होंने आयोग द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता को भी मतदान फीसद बढऩे का श्रेय दिया। उनके अनुसार, दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें कई सुविधाएं भी दी गईं। साथ ही गांव-गांव, टोले-मुहल्ले में ईवीएम-वीवीपैट को लेकर अवेयरनेस ड्राइव चलाया गया। उन्होंने दैनिक जागरण के मानव शृंखला कार्यक्रम की भी सराहना की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उम्मीद जताई कि अगले चरण के चुनावों में मतदान फीसद में और भी वृद्धि होगी।Posted By: Alok Shahi
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 02:33 UTC