उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में सोमवार को मतदान के बीच भाजपा (BJP) का स्टिकर लगाए एक कुत्ते एवं उसके मालिक को पकड़ा गया है. स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय अंधेर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके के निवासी 65 साल के एकनाथ मोतीराम चौधरी को उनके कुत्ते के साथ देखा गया. कुत्ते का पूरा शरीर भाजपा के चुनाव चिन्ह और ‘मोदी लाओ, देश बचाओ' नारे से अटा पड़ा था. उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी मतदान के बीच कुत्ता और उसका मालिक शहर में घूम रहे हैं. मुंबई के छह संसदीय क्षेत्रों और महाराष्ट्र की 11 अन्य सीटों पर चौथे और राज्य के लिए अंतिम चरण के चुनाव में मतदान हुआ.
Source: NDTV April 30, 2019 02:26 UTC