Lok Sabha Election 2019 : क्या इस बार उत्तर प्रदेश से खत्म होगा मुस्लिम सांसदों का सूखा? - News Summed Up

Lok Sabha Election 2019 : क्या इस बार उत्तर प्रदेश से खत्म होगा मुस्लिम सांसदों का सूखा?


तो दूसरी तरफ, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या इस बार लोकसभा में मुस्लिम सांसदों की संख्या (Muslim Candidates in Lok Sabha) में बढ़ोतरी होती है या नहीं. 2014 में 543 सीटों के लिए हुए चुनाव में सिर्फ 23 मुस्लिम प्रत्याशी लोकसभा में पहुंचने में कामयाब रहे थे. यहां तक कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में तो मुस्लिम उम्मीदवारों का खाता तक नहीं खुला, लेकिन इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है. इनमें पश्चिम बंगाल के सर्वाधिक 8, बिहार के 4, केरल के 3, जम्मू-कश्मीर के 3, असम के 2 और आंध्र प्रदेश के एक सांसद शामिल हैं. इस बार बदली सियासी परिस्थिति और सपा-बसपा के गठजोड़ को देखते हुए इस बात की संभावना है कि उत्तर प्रदेश मुस्लिम सांसद का सूखा खत्म करने में कामयाब होगा.


Source: NDTV April 01, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */