Lockdown 5 Guideline : आठ जून से खुलेंगे धार्मिकस्थल, होटल, रेस्‍टोरेंट और मॉल, जानें किस पर रहेगी पाबंदी - News Summed Up

Lockdown 5 Guideline : आठ जून से खुलेंगे धार्मिकस्थल, होटल, रेस्‍टोरेंट और मॉल, जानें किस पर रहेगी पाबंदी


Lockdown 5 Guideline : आठ जून से खुलेंगे धार्मिकस्थल, होटल, रेस्‍टोरेंट और मॉल, जानें किस पर रहेगी पाबंदीनई दिल्‍ली, एजेंसी। Lockdown 5 Guideline: गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 5 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। देशभर के कंटेनमेंट जोनों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। आतिथ्य सेवाएं, होटल, मॉल और 8 जून से खुल जाएंगे। केद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को लॉकडाउन की जगह 'अनलॉक1' की गाइडलाइन जारी की। इसमें 31 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन 4 के बाद देशव्यापी रियायतें हैं। कंटेनमेंट जोन के बाहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों को एक जून के बाद चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्त्रां, मॉल और आतिथ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगे।धार्मिक स्थल खोलने की अनुमतिनई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर- मस्जिद - गुरुद्वारा - चर्च खोल दिए जाएंगे। स्कूल-कॉलेज जुलाई से खोले जा सकते हैं।कई राज्य के अनुसार, मॉल भी जल्‍द खोले जाएं। उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसके लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहननना जरूरी होगा। स्कूल-कॉलेज दूसरे फेज में जुलाई से खोले जा सकते हैं।जारी रहेगा रात का कर्फ्यूरात का कर्फ्यू जारी रहेगी। जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं होगा। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। अभी तक ये शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था। स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी।एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य जाने पर रोक हटीएक से दूसरे राज्य में जाने का प्रतिबंध हटा लिया गया है। राज्य में भी एक जिले से दूसरे जिले में जा सकेंगे, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। कहीं आने जाने से पहले किसी की कोई इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी।इन पर निर्णय नहींअंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो ट्रेन, सिनेमा हॉल, जिम, राजनीतिक एकत्रीकरण आदि के बारे में स्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थान, कोचिंग संस्थान आदि खोने जाने का निर्णय राज्य सरकारों से विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम कोरेाना वायरस से लड़ने के लिए 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ाएंगे।राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हुई चर्चा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के विचारों और सुझावों से पीएम मोदी को अवगत कराया।स्‍थानीय स्‍तर पर छूट चाहते हैं राज्‍यदिलचस्प बात यह है कि अब तक पीएम मोदी ही प्रत्येक लॉकडाउन बढ़ाने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के मुख्‍यमंत्रियों से बातचीत की। यह पहली बार था जब गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से बात की थी।उधर, एक न्यूज चैनल से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लॉकडाउन 5.0 बिल्कुल साधारण होगा। इसमें कुछ ही इलाकों में पाबंदियां लगाई जाएंगी। बाकी जन जीवन को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ये समय हमेशा ऐसा ही चलेगा। लोगों को काफी हद तक छूट दे दी गई है और अब उम्मीद है कि सामान्य जीवन होगा।Posted By: Arun Kumar Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran May 30, 2020 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */