LIVE बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: नवादा में जिला पार्षद बने पूर्व मंत्री राजबल्‍लभ यादव के भतीजे , सहरसा में EX MLA की पत्‍नी विजयी - News Summed Up

LIVE बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: नवादा में जिला पार्षद बने पूर्व मंत्री राजबल्‍लभ यादव के भतीजे , सहरसा में EX MLA की पत्‍नी विजयी


LIVE बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: नवादा में जिला पार्षद बने पूर्व मंत्री राजबल्‍लभ यादव के भतीजे , सहरसा में EX MLA की पत्‍नी विजयीLIVE Bihar Panchayat Mukhiya Chunav Result आज सुबह आठ बजे से बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण की मतगणना के अभी तक के नतीजे चौकाने वाले हैं। कई धुरंधर हार गए हैं तो कई नए चेहरों ने बाजी मारी है। यहां जानिए लेटेस्‍ट अपडेट्स।पटना, जागरण टीम। बिहार पंचायत चुनाव के आठवें चरण की मतगणना जारी है। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद से ही नतीजे आने लगे हैं। अभी तक की बात करें तो कई सिटिंग उम्‍मीदवार हार गए हैं। बक्सर में हत्या व अपहरण के कई मामलों में आरोपित व यूपी की जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी तीसरी बार डेहरी पूर्वी से पंचायत समिति सदस्‍य का चुनाव जीत गईं हैं। सिवान में सिटिंग विधायक के बेटे की मुखिया के चुनाव में हार हुई है तो सहरसा में पूर्व विधायक की पत्‍नी विजयी हुईं हैं। मतगणना में 25 हजार 247 सीटों के लिए 92,376 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होगा। इसके पहले आठवें चरण में 3,356 उम्‍मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बीते बुधवार को राज्‍य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आठवें चरण के मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result LIVE Update:04.20 PM- शिवहर में नये चेहरों पर जनता ने किया भरोसा। आठ में पांच मुखिया की हार।03.31 PM- नवादा जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 14 से दुलारी देवी ने जीत दर्ज की है।03:00 PM- शिवहर में आठ पंचायतों में से पांच मुखिया की कुर्सी चली गई तो एक मुखिया ने जीत की हैट्रिक बनाई। वहीं दो मुखिया को जनता ने दोबारा मौका दिया।02:40 PM- नवादा जिला परिषद प्रादेशिक निवार्चन क्षेत्र 14 से दुलारी देवी जीतीं। नवादा के नारदीगंज प्रखंड जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 15 से पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव दूसरी बार जीते। राजबल्‍लभ यादव दुष्‍कर्म के एक मामले में उम्रकैद के सजायाफ्ता हैं।02:20 PM- वैशाली के महुआ प्रखंड में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ने जीत दर्ज की है। समसपुरा पंचायत में रामनरेश साह हारे, सहिंद्र सहनी जीते। जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत से मालती देवी तथा फतेहपुर पकड़ी पंचायत से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की।02:13 PM- पूर्वी चंपारण की गोढवा पंचायत से राजू बैठा मुखिया पद पर चुनाव जीते। पश्चिम चंपारण के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की ढढवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुनील कुमार की हुई जीत।02:00 PM- शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के पंचायत चुनाव में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष व निवर्तमान जिला पार्षद मनीष कुमार चौथी बार जीते हैं। वर्ष 2006 में इस सीट से उनकी पत्नी कुमारी रागिनी ने जीत दर्ज की थी। बेलहिया पंचायत से उनकी मां व निवर्तमान मुखिया सब्जपरी देवी ने भी जीत का क्रम बरकरार रखा है। वे दूसरी बार मुखिया चुनी गईं हैं। पोझिया पंचायत से मनीष कुमार की पत्नी और पूर्व जिला पार्षद कुमारी रागिनी मुखिया पद से मैदान में है। उनकी किस्मत का फैसला थोड़ी देर में होगा।01:50 PM- औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 से सुधा देवी जीतीं। उनको निर्वाचन पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने जीत का प्रमाण दिया।01.30 PM- बक्सर में हत्या और अपहरण जैसे मामलों में यूपी की जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी तीसरी बार डेहरी पूर्वी से बीडीसी का चुनाव जीत गई हैं।01:15 PM- कटिहार के आजमनगर की निमोल पंचायत से कुलसुम बेगम मुखिया निर्वाचित। पलासी प्रखंड की धर्मगंज पंचायत से अजमेरी खातून मुखिया निर्वाचित। पिपरा बिजवार से महजबी खातून जीतीं तो कलियागंज पंचायत से नेहा देवी मुखिया निर्वाचित। अररिया की दिघली पंचायत से समद अली मुखिया निर्वाचित। बांका के बरवासिनी से कमलेश कुमार मुखिया बने।12:55 PM- मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड से मुखिया चुनाव में जीत: हरिणमार पंचायत से कर्मा देवी एवं झौआबहियार पंचायत में मीरा देवी की जीत।12:40 PM- बांका के कटोरिया पश्चमी से अंजना देवी बनीं जिला परिषद सदस्य। बांका के देवासी से उर्मिला देवी बनीं मुखिया। सहरसा के महिषी के पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव की पत्नी जीतीं। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की बघवा पंचायत से रंजीत कुमार राय मुखिया का चुनाव जीते।12:34 PM- वैशाली के महुआ प्रखंड में अब तक घोषित दो पंचायतों के चुनाव में दोनों पुराने मुखिया हार गए हैं। मधौल पंचायत से जवाहर राय चुनाव जीते, वहीं निवर्तमान मुखिया तीसरे स्थान पर रहे। मंगुराही पंचायत में पूर्व मुखिया को हार का सामना करना पड़ा। वहां आरजेडी नेता प्रदीप यादव की पत्नी निर्मला देवी ने जीत दर्ज की। मंगुराही पंचायत से समिति सदस्य पद पर श्यामसुंदर चौधरी ने दोबारा जीत दर्ज की। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से मनीष शुक्ला आगे चल रहे हैं।12:30 PM- सिवान के रघुनाथपुर की कुशहरा पंचायत से चंदन कुमार पाठक रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव को हराकर मुखिया बने। विधायक परिवार का मुखिया पद पर 42 साल से कब्जा था।12:20 PM- बक्सर की डिहरी पंचायत से शमीम अंसारी उर्फ कल्लू मुखिया बने। चौसा से जिला परिषद सदस्य पद पर पूजा देवी की जीत। बेगूसराय के मटिहानी से जिला परिषद चुनाव में झुंना सिंह जीते। बेगूसराय की मटिहानी रामदीरी तीन पंचायत से कांग्रेस नेता अभय कुमार सिंह के भाई की पत्नी अनुपम देवी चुनाव जीत गईं हैं।12:18 PM- शिवहर में तीन में से दो मुखियों की गई कुर्सी, एक ने बनाई जीत की हैट्रिक। तरियानी प्रखंड की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी है। तरियानी प्रखंड की हिरौता दुम्मा पंचायत से मुखिया पद पर पंकज कुमार ने जीत दर्ज की है। माधोपुर छाता से मुखिया पद पर नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। सलेमपुर पंचायत से पूर्व मुखिया मनोज कुमार की पत्नी और निवर्तमान मुखिया अंजली कुमारी ने ज


Source: Dainik Jagran November 26, 2021 08:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */