'केदारनाथ में सारा अली खान को एफिडेविट से मिलेगी एंट्री':प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, इनसेट में सारा अली खान की फाइल फोटो।उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक सब-कमेटी गठित कर दी है, जो एक खास एसओपी तैयार कर रही है। इस एसओपी के आधार पर उन लोगों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा जो सनातन धर. इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को भी केदारनाथ में एंट्री नहीं मिलेगी? गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोकचारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को रोकने के लिए समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस विषय में पहले से चली आ रही परंपराओं का भी अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य के समय लागू व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि सनातन धर्म को न मानने वाले लोगों के प्रवेश को वर्जित करने की व्यवस्था लागू की जाएगी।2. मंदिर परिसर के 60 मीटर तक मोबाइल ले जाना मनामंदिर समिति ने तय किया है कि केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम से करीब 50 से 60 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। यह नियम केवल श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अन्य हक-हकूकधारियों पर भी समान रूप से लागू होगा। मंदिर समिति का कहना है कि इससे मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।3. फोटोग्राफी के लिए तय किए जाएंगे अलग स्थानमंदिर परिसर में मोबाइल और फोटोग्राफी को लेकर नई व्यवस्था भी लागू की जा रही है। समिति ने निर्णय लिया है कि धामों में फोटोग्राफी के लिए विशेष स्थान निर्धारित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को केवल उन्हीं स्थानों तक मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी।5 प्वाइंट्स में जानिए प्रेस वार्ता में क्या बोले BKTC अध्यक्ष
Source: Dainik Bhaskar March 17, 2026 17:15 UTC