सड़क हादस में मृतक सादिक की फाइल फोटो।करनाल के घरौंडा में हाइवे पर तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। डंफर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल. घरौंडा फ्लाईओवर पर पीछे से मारी टक्कर मृतक की पहचान गांव सिरसावा निवासी सादिक के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर पर लेबर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वीरवार को सादिक ट्रैक्टर पर सवार होकर करनाल से पानीपत की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर घरौंडा में पुलिस स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवे पर पलट गया। हादसे में सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया।पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से सादिक को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डंफर चालक की तलाश की जा रही है।सादिक के बारे में जानकारी देते मृतक के परिजन।घर में खुशियों से पहले पसरा मातम परिजनों ने बताया कि सादिक के परिवार में चार भाई और एक बहन है। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी इस समय चार महीने की गर्भवती है। परिवार में कुछ ही महीनों बाद खुशियां आने वाली थीं, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। सादिक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2026 10:04 UTC