Kapil Dev: पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी, कोहली की टीम ही जीतेगी: कपिल देव - kapil dev on world cup india vs pakistan hardik pandya - News Summed Up

Kapil Dev: पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी, कोहली की टीम ही जीतेगी: कपिल देव - kapil dev on world cup india vs pakistan hardik pandya


Xपूर्व कप्तान कपिल देव ने बुधवार को कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और विराट कोहली की अगुवाई में टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नमेंट में अपना शत प्रतिशत जीत का रेकॉर्ड बरकरार रखने में सफल रहेगी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से एक बार भी नहीं हारी है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में अब तक छह बार एक-दूसरे से टकराई हैं और हर बार भारतीय टीम ने अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी है। बातचीत ने कपिल ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि पंड्या और उनकी तुलना न की जाए। इसके पीछे की वजह भी कपिल ने बताई।एक कार्यक्रम में पहुंचे कपिल से जब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उम्मीद जताई की भारत अपने विजय अभियान को जारी रखेगा और इस टूर्नमेंट में सातवीं बार पाकिस्तान को शिकस्त देगा। भारत की 1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान ने कहा, ‘हम चाहेंगे कि यह टीम अपनी काबिलियत पर खेले। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय टीम यह मैच जीतेगी, हम जरूर जीतेंगे क्योंकि यह टीम बहुत बढ़िया क्रिकेट खेल रही है।’कपिल ने कहा कि उनके जमाने में पाकिस्तान की टीम भारत से मजबूत थी लेकिन अब भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है। कपिल ने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम जीत की दावेदार है। हमारे समय में पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत थी। आज भारतीय टीम बेहतर खेल रही है, शीर्ष पर है। उम्मीद करते है हम ऐसे ही अपने खेल को जारी रखेगे।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले दस सालों में हमारे खेल में काफी सुधार हुआ है, फील्डिंग, विकेटों के बीच दौड़ लगाना और तेज गेंदबाज हर विभाग में हमारा प्रदर्शन बेहतर हुआ है।’वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के दमदार आगाज से कपिल काफी प्रभावित है और उन्हें उम्मीद है कि टीम आखिर तक इस प्रदर्शन को जारी रखेगी। उन्होंने कहा, ‘पहले दो मैचों में भारत के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। हमने इतने अच्छे से अपना आगाज किया, दो बड़े मैच जीते और उम्मीद करते है कि ऐसे ही खेलते रहें बस बारिश न हो।’अंगूठे में फ्रैक्चर के करण लय में चल रहे शिखर धवन के टीम से बाहर होने के कारण भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है, लेकिन टेस्ट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी को उम्मीद है कि टीम में शिखर की जगह लेने वाला खिलाड़ी उन से अच्छा प्रदर्शन करेगा। कपिल ने कहा, ‘मैं कभी नाकारात्मक नहीं सोचता हूं और किसी को ऐसा नहीं सोचना चाहिए कोई खिलाड़ी नहीं है तो हम अच्छा नहीं कर सकते, क्या पता जो अगला खिलाड़ी आएगा वह उन से भी अच्छा प्रदर्शन करे। सकारात्मक सोचिए। हां, जब आपका एक बड़ा खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तब दुख जरूर होता है। थोड़ा मुश्किल समय होगा लेकिन जो भी आएगा उससे उम्मीदें होनी चाहिए और बेहतर ही खेलने आएगा।’भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाने वाले इस खिलाड़ी ने हार्दिक पंड्या को टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह चाहेंगे कि उनकी किसी से तुलना ना की जाए। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कैप्टन ने कहा , ‘मैं यह चाहता हूं कि आप कभी भी उनकी तुलना ना करें, मैं तो यहीं चाहूंगा कि वह मुझसे भी बेहतर खेले। उनमें इतनी काबिलियत है और अगर वह पिछले मैच की तरह खेलते रहे तो आपको उनसे मेरी तुलना करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।’ कपिल ने उम्मीद जताई की पंड्या अपनी गेंदबाजी में और सुधार करेंगे। उन्होंने कहा, ‘वह बल्लेबाजी अच्छी कर रहे हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि वह अपनी गेंदबाजी में सुधार जारी रखें। वह टीम के लिए समर्पित हैं और यह काफी जरूरी है।’


Source: Navbharat Times June 12, 2019 11:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */