केरल / मां की दूसरी शादी पर बेटे ने भावुक पोस्ट लिखी, कहा- तुमने मेरे लिए बहुत सहा - News Summed Up

केरल / मां की दूसरी शादी पर बेटे ने भावुक पोस्ट लिखी, कहा- तुमने मेरे लिए बहुत सहा


Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 04:44 PM ISTकेरल के कोलम के रहने वाले गोकुल श्रीधर ने अपनी मां की शादी के मौके पर लिखा- मां! हैप्पी मैरिड लाइफउसने बताया कि पिता ने मां को काफी शारीरिक प्रताड़ना दी, लेकिन उसने मेरे लिए सबकुछ सहातिरुअनंतपुरम. केरल के गोकुल श्रीधर ने अपनी मां की दूसरी शादी के मौके पर मंगलवार को भावुक पोस्ट लिखी, जो अब वायरल हो रही है। उसने यह पोस्ट मलयालम में लिखी। इसमें उसने अपनी मां को दूसरी शादी के लिए बधाई दी। उसने लिखा कि मेरी मां ने अपनी पहली शादी में बहुत दुख और प्रताड़ना झेली है। उसे घर में मानसिक और शारीरिक हिंसा का शिकार होना पड़ा। उसने यह सब मेरी सुरक्षा और मेरे भविष्य के लिए किया। उनके नए जीवन के लिए मैं खुश हूं।गोकुल ने लिखा, "एक महिला, जिसने अपनी जिदंगी मेरे लिए कुर्बान कर दी। उन्होंने अपनी शादीशुदा जिदंगी में बहुत कुछ सहा और देखा। कई बार मैं शारीरिक हिंसा का गवाह रहा हूं। मैंने उनके माथे से खून गिरते देखा। मुझे याद है कि वह हर बार मुझसे कहती थी कि यह मैं तुम्हारे लिए कर रही हूं। उसने अपना पूरा जीवन मेरे लिए समर्पित कर दिया। अब मेरी बारी है। उनके बहुत से सपने हैं, जिन्हें मुझे पूरा करना है। मेरे पास कहने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह मौका या कहें उनकी शादी मुझे किसी से छिपाने की जरूरत नहीं है। मां! हैप्पी मैरिड लाइफ।"पोस्ट लिखने से पहले झिझक रहे थे गोकुलगोकुल ने बताया कि वह यह पोस्ट लिखने से पहले झिझक रहे थे। उन्होंने लिखा कि मुझे ऐसा लगता था कि मेरे इस विचार को समाज के एक तबके में सही तरीके से नहीं लिया जाएगा। फिर मुझे अहसास हुआ कि मुझे किसी से कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है। मैंने फैसला किया कि मैं सबसे अपनी यह खुशी शेयर करूंगा।पोस्ट को 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुकेगोकुल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। मंगलवार से अब तक 32 हजार से लोगों ने लाइक किया है। करीब साढ़े तीन हजार लोग इसे शेयर कर चुके हैं। इतने ही लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने गोकुल के इस फैसले को बेहतरीन और साहसी बताया। कुछ ने लिखा, वाकई तुमने बेटे होने का फर्ज निभाया।


Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 11:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */