कानपुर (ब्यूरो)। शहर की सड़कों पर बीते एक साल में एक नया ट्रेंड साफ नजर आ रहा है, 'वन कार, मल्टीप्लाई रोल्स'। यानी ऐसी कारें जो ऑफिस के ट्रैफिक और संकरी सड़कों के लिए कॉम्पैक्ट हों, लेकिन वीकेंड पर फैमिली या दोस्तों के साथ लंबी जर्नी के लिए आरामदायक और भरोसेमंद भी। शहर के ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिकों और GM के अनुसार, पिछले सालों में इन कारों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। खासकर कॉरपोरेट सेक्टर और मिडल क्लास परिवारों में यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। शोरूम मालिकों का कहना है कि ग्राहक अब सिर्फ दिखावटी या बड़े व्हीकल नहीं बल्कि स्मार्ट, फ्यूल इकोनॉमी वाली और सेफ्टी फीचर्स से लैस कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।स्मार्ट फीचर्स का चलन भी बढ़ासिटी ड्राइव और वीकेंड ट्रिप के बीच संतुलन बनाने वाली ये कारें कई खास फीचर्स की वजह से पसंद की जा रही हैं। कॉम्पैक्ट साइज और पार्किंग आसानी शहरवासियों की पहली प्राथमिकता बन गई है। इसके साथ ही फ्यूल इकोनॉमी और सेफ्टी रेटिंग भी खरीद निर्णय में अहम भूमिका निभा रही है। लोग अब ऐसी कार चाहते हैं जो लंबी दूरी पर आरामदायक हो, लेकिन रोजाना की डेली रूटीन में भी कम खर्चीली साबित हो। स्मार्ट फीचर्स का चलन भी बढ़ा है। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, आरामदायक सस्पेंशन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स अब ग्राहकों के लिए जरूरी हो गए हैं। ये फीचर्स न केवल ड्राइव को आसान बनाते हैं बल्कि लंबी जर्नी में थकावट भी कम करते हैं।कौन-कौन सी कारें ट्रेंड में हैंहुंडई क्रेटा: सिटी ड्राइव के लिए कॉम्पैक्ट और वीकेंड ट्रिप के लिए आरामदायक एसयूवी। शानदार सस्पेंशन और फीचर्स इसे लोकप्रिय बनाते हैं।किया सेल्टोस: राउंडर कार के रूप में पहचानी जाती है। सिटी में पार्किंग आसान, हाईवे पर प्रदर्शन शानदार।टाटा नेक्सन: फाइव-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग, आरामदायक केबिन और पेट्रोल/डीजल/ईवी विकल्प इसे बेहद पसंदीदा बनाते हैं।मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा: अच्छी माइलेज और हाइब्रिड विकल्प के कारण ऑफिस और लंबी जर्नी दोनों के लिए उपयुक्त।महिंद्रा एक्सयूवी 700 और 300: पावर, स्पेस और प्रीमियम फीचर्स का मिश्रण, 7-सीटर और कॉम्पैक्ट एसयूवी दोनों विकल्पों में।टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस: बड़ी फैमिली और अधिक जगह की जरूरत वालों के लिए MPV का सबसे आरामदायक विकल्प।भविष्य की डिमांड और इलेक्ट्रिक कारेंएक्सपर्ट का मानना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे टाटा नेक्सॉन ईवी और आने वाली मारुति ई-विटारा ऑफिस कम्यूट के लिए बेहद किफायती और पर्यावरण अनुकूल साबित हो रही हैं। 2025-26 में कई नई एसयूवी लॉन्च हो रही हैं जैसे टाटा सिएरा, महिंद्रा एक्सयूवी 900, जो इस ट्रेंड को और मजबूत करेंगी।खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातेंयदि अधिकतर ड्राइव हाइवे पर है, तो डीजल या हाइब्रिड विकल्प सबसे सही रहेंगे।अगर मुख्य रूप से सिटी में चलना है, तो पेट्रोल या ईवी ज्यादा फायदेमंद हैं।छोटे वीकेंड ट्रिप के लिए 180mm या उससे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कारें बेहतर रहती हैं।
Source: Dainik Jagran January 31, 2026 18:52 UTC