भारत के वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि मुक्त व्यापार समझौतों के जरिए भारत में बड़े स्तर पर भारत में विदेशी निवेश का रास्ता खुला है. इसके साथ ही देश की मानव पूंजी को विकसित करना और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा जोर रहेगा. एफडीआई और निवेश आकर्षणखुली नीतियों के माध्यम से विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना और प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को आसान बनाना भी बजट का लक्ष्य है. लॉन्ग-टर्म विजन: 2047पार्ट-B में मीडियम और लॉन्ग-टर्म लक्ष्य तय होंगे, ताकि भारत 2047 तक विकसित देश के लक्ष्य की दिशा में मार्ग तय कर सके- जैसे कि सतत आर्थिक विकास, स्थिरता और टेक्नोलॉजी आदि. विशेषज्ञ मानते हैं कि बजट 2026 स्थिर आर्थिक वृद्धि और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंचने में बड़ा योगदान देगा.
Source: NDTV January 31, 2026 18:51 UTC