Kangana Ranaut ने फिल्‍म Panga के लिए बनाई मस्‍कुलर बॉडी, इस तरह बढ़ा रही हैं वजन - News Summed Up

Kangana Ranaut ने फिल्‍म Panga के लिए बनाई मस्‍कुलर बॉडी, इस तरह बढ़ा रही हैं वजन


Kangana Ranaut ने फिल्‍म Panga के लिए बनाई मस्‍कुलर बॉडी, इस तरह बढ़ा रही हैं वजननई दिल्ली, जेएनएन। दिग्‍गज अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म पंगा के लिए वजन बढ़ाया है। वह इस फिल्‍म में कबड्डी प्‍लेयर की भूमिका निभा रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्‍होंने मस्‍कुलर दिखने के लिए अपनी डाइट में भी बदलाव किया है। दिल्‍ली, भोपाल के बाद वह नेक्‍स्‍ट शिड्यूल की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं।पिछले कुछ समय महेश भट्ट परिवार से कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहीं कंगना रनौत इन दिनों अपकमिंग फिल्‍म पंगा की शूटिंग में बिजी हैं। कंगना बालीवुड की उन एक्‍ट्रेस में गिनी जाती हैं जो वर्सटाइल कैरेक्‍टर निभाने के लिए अपनी बॉडी को किरदार के हिसाब से शेप देती हैं।हाल ही में वह फिल्‍म पंगा की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंची हैं। इससे पहले तक वह दिल्‍ली और भोपाल समेत कई अन्‍य लोकेशंस पर शूटिंग कर रही थीं। खबरों के मुताबिक वह फिल्‍म में एक कबड्डी प्‍लेयर का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में उन्‍हें मस्‍कुलर दिखने के लिए वजन बढ़ाना पड़ा है। कहा जा रहा है कि वजन बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में भी बदलाव किया गया है। फिल्‍म के लिए वह बड़ी मात्रा में प्रोटीनयुक्‍त भोजन खा रही हैं।मेकर्स की ओर से रिपोर्ट्स के तहत फिल्‍म पंगा के कबड्डी के कई महत्‍वपूर्ण सीन मुंबई में शूट किए जा रहे हैं। फिल्‍म के लिए कंगना न्‍यूयार्क से लौटने के बाद से ही तैयारियों में जुटी थीं। उन्‍होंने कबड्डी की ट्रेनिंग भी ली है।बता दें कि इससे पहले आई कुछ फिल्‍मों में अन्‍य सितारों ने भी किरदार में ढलने के लिए अपना वजन बढ़ाने बढ़ाने के अलावा डाइट में भी बदलाव किया है।फिल्‍म मिल्‍खा सिंह के लिए फरहान अख्‍तर ने डाइट के साथ पूरी तरह से अपना रुटीन ही बदल लिया था। वहीं, अपनी डेब्यू फिल्म दम लगा के हईशा में भूमि पेडनेकर ने हाउस वाइफ का किरदार निभाने के लिए करीब 30 किलो वजन बढ़ाया था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rizwan Mohammad


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */