Updated: Nov 05, 2019 16:51 pm ISTjupiter transits 2019 guru enters today in dhanu know the impactधनु और मीन राशि के स्वामी गुरु वृश्चिक राशि से निकलकर 5 नवंबर को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बृहस्पति का यह गृह परिवर्तन अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी ला सकता है। तो वहीं जातकों का अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ाएगा। मंगल कार्य की अधिकता होगी। व्यवधान दूर होंगे। महाराष्ट्र में नई सरकार बनने में गतिरोध खत्म होगा। गुरु का यह बदलाव व्यापारियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। धनु में ही शनि की युति तथा मंगल और राहु की सीधी दृष्टि कुछ अलग गुल खिलाएगी।गुरु का यह राशि परिवर्तन कुछ मामलों में खराब प्रभाव भी डाल सकता है। किसी बड़े नामचीन व्यक्ति पर कलंक लग सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत नरम हो सकती है। लोगों की नीयत बिगड़ सकती है। धर्म और आस्था से जुड़े मामलों पर विवाद के निपटारे की दिशा में प्रगति होगी। शेयर बाजार में कुछ सुधार के बाद अचानक नरमी दृष्टिगोचर होगी। वहीं सोने में भी तेजी दर्ज होगी। आपका राशि में पर गुरु के इस राशि परिवर्तन का कैसा होगा प्रभाव होगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…
Source: Navbharat Times November 05, 2019 07:41 UTC