Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड के नवनिर्माण के संकल्प के साथ विस चुनाव लड़ेगी आजसूरांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - आजसू पार्टी दो अक्टूबर को 'स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा' की शुरुआत करेगी। इससे इतर, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में सामाजिक न्याय रैली निकालेगी। रविवार को पार्टी के हरमू रोड स्थित कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने दोनों ही आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी झारखंडी जनभावना और यहां के जमीनी सवालों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव राज्य के नवनिर्माण के संकल्प के साथ लड़ेगी। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र महतो के अलावा विश्वनाथ मुंडा, प्रेम सिंह मुंडा, देवी चरण स्वांसी, बलराम मुंडा, सुभान मुंडा, निर्मल पुराण, देवदयाल मुंडा आदि ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की।Posted By: Sujeet Kumar Sumanअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 15:22 UTC