Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटरा सिर्फ 8 घंटों में पहुंचेगी. खास बातें वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी दिल्ली से कटरा अब सिर्फ 8 घंटों में ही पहुंच जाएंगे 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारतवैष्णो देवी (Vaishno Devi) की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. अब यात्री दिल्ली से कटरा (Delhi-Katra) 12 की जगह सिर्फ 8 घंटों में ही पहुंच जाएंगे. दिल्ली से कटरा जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर शुरू हो गई है. बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी.
Source: NDTV September 29, 2019 15:11 UTC