Shareकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से टिकट दिया गया है. वहीं, नितिन राउत को नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे.
Source: NDTV September 29, 2019 15:00 UTC