Jharkhand Assembly Election 2019: झामुमो तालमेल बनाने में विफल, अब 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपारांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में भाकपा राज्य की 16 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस है। उनकी जवाबदेही है कि सभी छोटे-बड़े दलों को मिलाकर महागठबंधन बनाकर, भाजपा को हराएं। लेकिन, पूर्व में जो वार्ता हुई थी, उसके अनुसार सभी दलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा खरा उतरने में असफल रही और दिल्ली में खिचड़ी पका रही है। इससे लाल झंडे के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के आलोक में राज्य की 16 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खड़ा करेगी।यह घोषणा भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में की। मौके पर उनके साथ पार्टी के सहायक राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, राजेंद्र यादव, पूर्व सचिव केडी सिंह, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य पीके पांडे भी मौजूद थे। पार्टी के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने प्रेस वार्ता में गठबंधन की वकालत की। कहा कि उनकी पार्टी यह चाहती है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूर्ण गठबंधन हो।इन सीटों पर चुनाव लडऩे जा रही है भाकपाभाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने बताया कि जिन सीटों पर भाकपा चुनाव लड़ेगी, उनमें छतरपुर, सिमरिया, भवनाथपुर, बड़कागांव, रामगढ़, मांडु, डुमरी, नाला, बोरियो, कांके, बहारागोड़ा, घाटशिला, सारठ, जरमुंडी, हजारीबाग, बरक_ा शामिल हैं। तीन और विधानसभा क्षेत्र हुसैनाबाद, गुमला, लातेहार पर विचार किया जा रहा है। इसके उम्मीदवार का चयन बाद में होगा।16 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों का चयन भी पार्टी ने कर लिया है। इसके बावजूद अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मजबूत गठबंधन की पहल की तो भाकपा झामुमो में शामिल होगी। जिन छह विधानसभा क्षेत्रों का नाम चयन कर के दिया गया है, उसपर बातें बनती है तो ठीक, अन्यथा चिह्नित किए गए सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाकपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।Posted By: Alok Shahiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran November 05, 2019 14:02 UTC