Jharkhand Assembly Election 2019: चुनावी रण में अब मचेगा घमासान, PM MODI के दौरे से गर्माएगा माहौल - News Summed Up

Jharkhand Assembly Election 2019: चुनावी रण में अब मचेगा घमासान, PM MODI के दौरे से गर्माएगा माहौल


Jharkhand Assembly Election 2019: चुनावी रण में अब मचेगा घमासान, PM MODI के दौरे से गर्माएगा माहौलरांची, [जागरण स्‍पेशल]। Jharkhand Assembly Election 2019 - विधानसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे झारखंड में नवरात्र और दशहरा के बाद अब एक बार फिर राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में कूद पड़ी हैं। गुरुवार से भाजपा, जदयू, झामुमो, झाविमो और कांग्रेस अपनी तैयारियों को मांजने के लिए एक बार फिर मैदान में हाेंगी। सत्‍तारुढ़ पार्टी भाजपा के चुनावी रणनीतिकार और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी नंदकिशोर यादव एक बार फिर रांची पहुंच गए हैं। वहीं जदयू की ओर से आरसीपी सिंह ने कमान थाम ली है। पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन भी बदलाव यात्रा को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी अपने जनादेश समागम के जरिये वोटरों में पैठ बढ़ाने में जी-जान से लगे हैं।17 को एक बार फिर झारखंड आएंगे पीएम मोदीविधानसभा चुनाव की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे झारखंड में जल्‍द ही एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दस्‍तक होने वाली है। पीएम मोदी इस बार दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर 17 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे। वे 17 अक्टूबर को पलामू और संताल परगना में जनसभा को संबोधित करेंगे। पलामू में चियांकी एयरपोर्ट पर पीएम का कार्यक्रम संभावित है, जबकि संताल परगना में किस जिले में कार्यक्रम होगा यह अभी तय नहीं है।पलामू व संताल परगना में सभा को करेंगे संबोधितकहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की अभी अधिकृत पुष्टि होनी बाकी है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को राजधानी रांची पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से पलामू जाएंगे। पलामू के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे संताल परगना जाएंगे। रात्रि विश्राम रांची स्थित राजभवन में करेंगे और 18 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।Posted By: Alok Shahiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran October 09, 2019 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */