Jaipur Literature Festival: नरेंद्र मोदी और विराट कोहली ने सियासत एवं क्रिकेट के बदल दिए कायदेजयपुर, जागरण संवाददाता। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शनिवार को 'क्रिकेट: द स्पिरिट ऑफ द गेम' सत्र में क्रिकेट से लेकर राजनीति तक पर चर्चा हुई। सत्र के दौरान क्रिकेट, नोटबंदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर एवं पत्रकार राजदीप सरदेसाई में बातचीत हुई । इस सत्र में कहा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियासत के कायदे बदल दिए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पत्रकार गिदोन हेग ने भी अपने अनुभव साझा किए । उन्होंने कहा कि क्रिकेट अपने आप में एक जज्बा है।लोगों की सोच बदलीसत्र में चर्चा हुई कि क्रिकेट का एक दौर वह था, जिसमें टेस्ट मैच हुआ करते थे और अब टी-20 हो रहे हैं । क्रिकेटर को खरीदा जा रहा है। टीम खरीदी जा रही हैं। क्रिकेट के बदलते स्वरूप में कैसे लोगों की सोच बदली है। इस पर राजदीप सरदेसाई ने कहा कि चाहे कुछ भी बदल जाए ये खेल गेंद बल्ले का ही रहेगा।राजदीप ने कहा कि जब एक युवा खिलाड़ी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया तब पुराने क्रिकेटर कपिल देव ने उनसे कहा था कि हमने क्रिकेट के लिए कितना कुछ किया और सबसे बेहतर करने पर भी एक करोड़ ही मिले थे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के आज के समय में जिस तरह से विराट कोहली खेल रहे हैं, चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी उसी तरह से काम करते हैं।उन्होंने कहा कि दोनों ने खेल और सियासत के कायदे बदल दिए हैं। इस पर शशि थरूर ने चुटकी ली कि ऐसा है तो क्रिकेट की 'नोटबंदी' कौन कर रहा है। इस दौरान राजदीप ने थरूर से कहा कि आपको तो कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए।Posted By: Arun Kumar Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 16:07 UTC