मध्य प्रदेश में युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया फिर बेरहमी से की पिटाई, जानें, वजह क्या थीआलीराजपुर, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बड़ी जामली गांव में एक युवक को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। इस दौरान उसके साथ बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना 14 जनवरी की है, लेकिन इसका वीडियो 24 जनवरी को वायरल हुआ।आरोपितों को रोकने की बजाए गांव के लोग वीडियो बनाते रहेआश्चर्य की बात यह है कि आरोपितों को रोकने की बजाए गांव के लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज किया गया।साली को भगा ले जाने का आरोपपुलिस ने बताया कि घटना उदयगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी जामली गांव की है। पीडि़त युवक छोटी उत्ती निवासी है। वह पत्नी और साली के साथ गुजरात में रहता है। उस पर साली को भगा ले जाने का आरोप है। हाल ही में वह गांव लौटा तो साले दीलू ने उसे फोन कर समझौता करने के बहाने बुलाया।ससुर ने नग्न कर गांव में घुमाया, 10 आरोपितों पर केस, गिरफ्तारछोटी ने वहां जाने से इनकार कर कर दिया। इसके बाद दीलू उसके गांव पहुंचा और युवक को अपने साथ बड़ी जामली ले गया। वहां ससुर लूसिया ने उसे लात-घूंसों से मारा। बाद में उसे नग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने इस मामले में दीलू पिता भीषण और लूसिया पिता झेतू समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पोकलेन मशीन के चपेट में आने से बंगाल के मजदूर की मौतमध्य प्रदेश के भिंड में सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए 20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाते समय सिर में उसका एक हिस्सा लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों मजदूर बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं।हादसा होते ही ऑपरेटर भाग गयापुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह इरफान अली पुत्र साहबुद्दीन रहमान अली (21) और शेखू पुत्र तजबुल खान (20) निवासी मालदा (बंगाल) पाइप लाइन के लिए गढ्डा खोदने पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और उसमें इरफान और शेखू दब गए। ऑपरेटर ने पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाना शुरू की। इसी दौरान उसका अगला हिस्सा (सूपा) इरफान के सिर में लगा। इससे इरफान का सिर फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शेखू भी सूपे की चोट लगने से घायल हो गया। यह हादसा होते ही ऑपरेटर भाग गया। अन्य मजदूरों ने हाथों और फावड़े से मिट्टी हटाकर दोनों का निकाला। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट पर ग्वालियर-गुजरात की आरबीआइपीपीएल-एसआरसीसीजेवी कंपनी काम कर रही है।Posted By: Bhupendra Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 25, 2020 16:02 UTC