जितेन एनएमसीएच के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार और विधायक और विधायक राज सिन्हा का घेराव किया। कर्मचारियों ने बताया कि वे सभी कोविड-19 अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।धनबाद, जेएनएन: जितेन एनएमसीएच के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार और विधायक और विधायक राज सिन्हा का घेराव किया। कर्मचारियों ने बताया कि वे सभी कोविड-19 अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को सरकार 1 महीने की प्रोत्साहन राशि दे रही है। जबकि रात दिन कोविड-19 में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इससे वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों की बात सुनकर एडीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया। वहीं विधायक ने स्वास्थ्य सचिव केके सोन से दूरभाष पर वार्ता की। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांग से अवगत कराया। स्वास्थ सचिव ने बताया कि इनके मांगों पर विचार हो रहा है जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले कर्मचारियों ने अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक को भी पत्र देकर इसकी मांग की। बता दें कि दैनिक जागरण में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। 200 सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को से वंचित कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर विरोध शुरू कर दिया।एजेंसी और विभाग के नकारात्मक रवैया से परेशानीअब सो सिंह कर्मचारियों ने बताया कि प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर जब उन लोगों ने एजेंसी से वार्ता की तब एजेंसी ने राशि देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अधीक्षक डॉ एके चौधरी से मिले। कर्मचारियों का कहना था अधीक्षक ने यह कहकर मना कर दिया कि वह सरकारी कर्मचारी नहीं है एजेंसी से बात करें। इसे कर्मचारी काफी मायूस हो गए। इससे पहले भी प्रोत्साहन राशि को लेकर कर्मचारियों ने कई बार मांग की है।अस्पताल में कार्यरत है 500 से अधिक कर्मचारीअस्पताल में आउटसोर्सिंग पर 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 200 कर्मचारी सीधे कोविड-19 में सेवा दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को अभी तक प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिला है। जबकि इनके साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिल गया है। सरकार के चेहरे रवैया से कर्मचारी काफी गुस्से में है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran May 28, 2021 11:15 UTC