Jagran Exclusive Delhi Traffic Police: नहीं मानते ट्रैफिक रूल, सड़कों पर जाते हैं भूलयहां हेलमेट न पहनने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने अपनी लेन में वाहन नहीं चलाने शराब पीकर वाहन चलाने बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने और गलत तरीके से सड़कों पर वाहन खड़ा कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली में प्रतिवर्ष 25 लाख से ज्यादा चालान काटे जाते हैं।राहुल चौहान, नई दिल्ली। यातायात नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली में प्रतिवर्ष यातायात पुलिस द्वारा लाखों की संख्या में चालान काटे जाते हैं। इसके बावजूद भी दिल्ली के लोग नियमों को तोड़ने में पीछे नहीं रहते है। यहां, हेलमेट न पहनने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, अपनी लेन में वाहन नहीं चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने और गलत तरीके से सड़कों पर वाहन खड़ा कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली में प्रतिवर्ष 25 लाख से ज्यादा चालान काटे जाते हैं।अगर हम इस साल सहित पिछले दो वर्षों में यातायात पुलिस द्वारा काटे गए चालानों की संख्या की बात करें तो वर्ष 2018 में 31 लाख 43 हजार 391, 2019 में 25 लाख 21 हजार 091 और वर्ष 2020 में नवंबर माह तक तीन लाख 52 हजार 650 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। इस साल काटे गए चालानों की संख्या इसलिए कम है क्योंकि मार्च के अंत में कोरोना संकट के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान ना के बराबर ही वाहन सड़कों पर चल रहे थे। इस बीच यातायात पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर चालान नहीं काटे जा रहे थे।इस दौरान सिर्फ कैमरे से ही निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने, लाल बत्ती तोड़ने और स्टॉप लाइन का उल्लंघटन करने पर ही चालान कट रहे थे। इसके बाद जब एक जून से अनलॉक-1 की शुरूआत हुई और कई तरह की चीजों को खोलने की अनुमित मिली और बाहर निकलने वाले लोगों की संख्या बढ़ी तो 15 जून के बाद से यातायात पुलिस ने भी चालान काटना शुरू किया। इसके बाद से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की कर्रवाई लगातार जारी है।वहीं, दिल्ली के अधिकतर व्यस्ततम चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने की अपनी आदत को सुधारने के लिए तैयार नहीं हैं। दिल्ली के कई व्यस्ततम बाजारों में तो यातायात पुलिस प्रतिदिन क्रेन से गलत तरीके से पार्क किए हुए वाहनों को भी उठाती है और जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ती है। इन बाजारों में दरियागंज, चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, कनाट प्लेस, जनपथ और पालिका बाजार जैसे व्यस्ततम बाजार शामिल हैं। इन बाजारों में यातायात पुलिस सड़क पर वाहन खड़ा करने पर उन्हें उठा लेती है।आंकड़ेउल्लंघन का प्रकार 2018 2019 2020गलत लेन में वाहन चलाने पर 6,034 4431 219नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 1,228 1038 877शराब पीकर वाहन चलाने पर 39,240 36065 3963बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 12,37,745 10,36,151 85,105बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 6,50,536 50,87,07 40,518गलत जगह वाहन खड़ा करने पर 12,08,608 9,34,699 2,22,768Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियोडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 26, 2020 13:30 UTC