Jabalpur News: लिवर ट्रांसप्लांट हुआ पर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने तैयार नहीं - News Summed Up

Jabalpur News: लिवर ट्रांसप्लांट हुआ पर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने तैयार नहीं


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी बीमितों को कैशलेस की सुविधा देना तो दूर की बात है क्लेम भी नहीं दे रही है। परेशान होकर बीमित बीमा लोकपाल के साथ ही कंज्यूमर कोर्ट में केस लगा रहे हैं। ऐसी ही शिकायत पंजाब मोहाली निवासी शिशिर प्रियदर्शी ने की है। उनका निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा है। पॉलिसी क्रमांक 30135439202513 का प्रीमियम सालों से जमा करते आ रहे हैं।लिवर ट्रांसप्लांट होने के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया तो उनके द्वारा बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान करने का वादा किया गया था। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा किए तो वहां से क्लेम नंबर 2353485 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।बीमित लगातार संपर्क कर रहा है पर वहां से जमा दस्तावेज बार-बार मांगकर जिम्मेदार अधिकारी परेशान कर रहे हैं और अब शराब का सेवन करने का हवाला देकर जालसाजी करने में जिम्मेदार उतारू हैं। बीमित ने वे दस्तावेज दिए हैं जिसके कारण लिवर में दिक्कत हुई उसे भी वे मानने तैयार नहीं हैं। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */