डिजिटल डेस्क,जबलपुर। ब्रांच के अधिकारी व एजेंट आम लोगों को लुभावने सपने दिखाकर स्वास्थ्य बीमा कराते हैं। प्रीमियम जमा होने के बाद अनेक प्रकार की खामियां बताकर अस्पताल में कैशलेस से इनकार किया जाता है और बिल सबमिट होने पर बिना कारण बताए क्लेम भी रिजेक्ट किया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है।केरल कोट्टायम निवासी बिंसी सारा बेसन का मणिपाल सिग्ना से स्वास्थ्य बीमा है। पॉलिसी में उनके परिवार के सदस्यों का नाम जुड़ा है। बीमित सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा कंपनी में बिना कारण बताए कैशलेस करने से इनकार कर दिया।बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो बीमा अधिकारियों ने क्लेम नंबर 48264955 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है। जिम्मेदार जमा दस्तावेजों को बार-बार मांगकर परेशान कर रहे हैं। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 13:24 UTC