Jabalpur News: फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले 5 और अफगानी अरेस्ट - News Summed Up

Jabalpur News: फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले 5 और अफगानी अरेस्ट


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश में रहने वाले 5 और अफगानियों को एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड ने कोलकाता से पकड़ा है। इन सभी के पासपोर्ट जबलपुर के पते पर बनवाए गये थे। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 फरवरी तक की रिमांड पर लिया गया है।ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी फर्जी पासपोर्ट मामले में 3 अफगानी व उनके 3 मददगारोंं को पकड़ा गया था। सूत्रों के अनुसार पकड़े गये अफगानी जिया उल रहमान, सुल्तान मो., रजा खान, सैयद मो., जफर खान कई साल पहले भारत आये थे और कोलकाता में बस गये थे। सभी वहां पर सूदखोरी का धंधा करने लगे थे। उन सभी ने जबलपुर में रहने वाले अफगानी नागरिक सोहबत खान के जरिए जबलपुर के पते पर अपने फर्जी पासपोर्ट बनवाए थे।2024 में बुलाया था शहरजांच टीम के अनुसार पकड़े गये पांचों अफगानी नागरिक भारत आने के बाद कोलकाता में रहे थे। उन्हें पता चला कि एक अफगानी नागरिक सोहबत खान फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाता है। सभी ने उससे संपर्क किया और फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रत्येक से ढाई लाख रुपये लिए और वर्ष 2024 में सभी को पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पूरी करने शहर बुलाया गया था। यहां आने के बाद पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में उनकी फोटो खिंचवाई गई और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराया गया था।छोटी ओमती से पकड़ाया था सोहबतजांच टीम ने छोटी ओमती क्षेत्र में आठ नल के पास रहने वाले सोहबत खान को अगस्त 2025 में पकड़कर उसके पास से फर्जी पासपोर्ट जब्त किया था। उससे पूछताछ के बाद उसके साथी कोलकाता निवासी मो. इकबाल और अकबर को पकड़ा था। वहीं फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सोहबत की मदद करने वाले शंकर शाह नगर निवासी चंदन सिंह जो कि खुद काे अधिवक्ता बताता था, विजय नगर निवासी वन रक्षक दिनेश गर्ग और कटंगा निवासी महेश सुखदान को पकड़ा था।


Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 14:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */