डिजिटल डेस्क,जबलपुर। नगर निगम अतिक्रमण विभाग की टीम ने गुरुवार को बाई का बगीचा क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले-टपरों को हटाया। इसके साथ ही सामुदायिक भवन और शासकीय स्कूल के आसपास जमे अवैध कब्जे भी हटाए गए।इस दौरान अतिक्रमण विभाग की टीम ने सड़क किनारे लगे एक दर्जन से ज्यादा ठेले-टपरे हटाए। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने यातायात को बाधित करने वाले लोगों को पुन: अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस का अमला भी मौजूद रहा।28 करदाताओं के खिलाफ कुर्कीनिगम ने गुरुवार को बल्देवबाग और भानतलैया जोन में अभियान चलाकर 28 करदाताओं के खिलाफ कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई की। कुर्की के नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तीन दिन में बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर संपत्ति को नीलाम करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।कैन्ट के जनविरोधी निर्णयों का विरोधकैन्ट बोर्ड के जनविरोधी निर्णयों का विरोध शुरू हो गया है। गत दिवस एडवोकेट द्वारका प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया कि कैन्ट बोर्ड ने मकानों के टैक्स और किराए में 100 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही कैन्ट अस्पताल की ओपीडी फीस 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई।मकानों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है। सदर बाजार में हाइटेंशन लाइन के नीचे यूनिपोल लगाया जा रहा है। इस मौके पर एडवोकेट प्रणव अवस्थी, अभिषेक चौकसे, नकुल गुप्ता, सुंदर अग्रवाल, पंकज गुप्ता, हरीश केशवानी, डॉ. अजय बाधवानी और सतीश अग्रवाल मौजूद थे।
Source: Dainik Bhaskar February 27, 2026 17:25 UTC