Jabalpur News : जिला बार प्रत्याशियों के समर्थन में हाई कोर्ट के वकील भी जुटे - News Summed Up

Jabalpur News : जिला बार प्रत्याशियों के समर्थन में हाई कोर्ट के वकील भी जुटे


Jabalpur News : जिला बार प्रत्याशियों के समर्थन में हाई कोर्ट के वकील भी जुटेजबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अधिवक्ता समुदाय के बीच सहकार की भावना का ही नतीजा है कि भले ही चुनाव जिला बार का हो रहा है, लेकिन हाई कोर्ट के वकील भी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे हैं। अपने मित्रों को पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करने प्रेरित कर रहे हैं। यही नजारा जब हाई कोर्ट बार चुनाव होता है, तब जिला अदालत के वकीलों के बीच नजर आता है। नियमानुसार एक वकील दो में से एक ही बार का सदस्य हो सकता है। यही वजह है कि जिला बार और हाई कोर्ट बार के सदस्य विभाजित हैं। यह नियम कुछ साल पहले बना। पूर्व में एक वकील दोनों बार का सदस्य हो सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यही वजह है कि वकील अपनी इच्छा से कोई एक बार चुन लेते हैं। ऐसे में वे वहीं के चुनाव में मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करते हैं।हाई कोर्ट बार चुनाव कब होगा : इन दिनों जिला बार चुनाव की उल्टी गिनती शुरू है, लेकिन हाई कोर्ट बार चुनाव कब होगा, यह सवाल सबकी जुबान पर है। बीसीआइ कब स्टे हटाएगी और स्टेट बार कब दखल देगी, ये प्रश्न उठने लगे हैं। यहां तक कि हाई कोर्ट में याचिका दायर करने तक की तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर विधिक सलाह ली जा रही है। अधिवक्ता पराग चतुर्वेदी बताते हैं कि पूर्व में इस तरह की याचिका सुनवाई के लिए लगी थी। अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता स्वयं इस संबंध में पूर्व में बहस कर चुके हैं। संभावित प्रत्याशी संजय वर्मा सभी से विमर्श कर रहे हैं।Posted By: Brajesh Shukla


Source: Dainik Jagran November 13, 2021 12:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...