पटना-गया पंचायत, मुखिया चुनाव: पटना व मगध प्रमंडलों में पंचायत चुनाव में कौन जीता, जानने के लिए पढ़ें यह खबर - News Summed Up

पटना-गया पंचायत, मुखिया चुनाव: पटना व मगध प्रमंडलों में पंचायत चुनाव में कौन जीता, जानने के लिए पढ़ें यह खबर


पटना-गया पंचायत, मुखिया चुनाव: पटना व मगध प्रमंडलों में पंचायत चुनाव में कौन जीता, जानने के लिए पढ़ें यह खबरPatna Panchayat Mukhia Chunav Result पटना बक्‍सर सहित तमाम जिलों से पंचायत चुनाव के नतीजे आते जा रहे हैं। भोजपुर सारण गया वैशाली नालंदा जहानाबाद औरंगाबाद गोपालगंज सिवान बेगूसराय रोहतास और कैमूर के नतीजे जानने के लिए पढ़ें यह खबर।पटना, जागरण टीम। बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव के छठे चुनाव के नतीजे भी लगभग वैसे ही हैं, जैसे कि पिछले पांच चरणों के थे। ज्‍यादातर पंचायतों में पुराने मुखिया चुनाव हार रहे हैं। पटना, वैशाली, गया, सारण, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, बक्‍सर, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय और शेखपुरा में मतों की गिनती लगातार जारी है। इसके साथ-साथ चुनाव नतीजे भी घोषित होते जा रहे हैं। यहां आपको पटना, सारण और मगध प्रमंडल के सभी जिलों के अलावा तिरहुत प्रमंडल के वैशाली और बेगूसराय एवं शेखपुरा जिले में मतगगणना से जुड़ा हर महत्‍वपूर्ण अपडेट हासिल होता रहेगा। ताजा जानकारी के लिए इस खबर रिफ्रेश करते रहें।शेखपुरा में लाटरी ने बचाई मुखिया की कुर्सीशेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड में आज पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना चल रही है। यहां सबसे पहले ओनामा पंचायत की मतगणना कराई गई। यहां मुकाबला तब बेहद दिलचस्‍प हो गया, जब मौजूदा मुखिया अभिमन्‍यु सिंह और पूर्व मुखिया श्यामसुंदर सिंह को एक बराबर वोट मिल गए। दोनों उम्‍मीदवारों को 1326 मत मिलने के बाद यहां लाटरी के जरिए फैसला हुआ, जो मौजूदा मुखिया के पक्ष में गया।मुजफ्फरपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: मतगणना का काम शुरू, पर‍िणाम का इंतजारपटना जिले के चुनाव नतीजे यहां देखेंपटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड की खराट पंचायत से लक्ष्मी देवी 635 मतो से चुनाव जीत गईं हैं। जिले के पुनपुन प्रखंड से पहला नतीजा बेहरावां पंचायत से आया। यहां निवर्तमान मुखिया जयप्रकाश पासवान चुनाव हार गए, वहीं रवि कुमार पंचायत के नए मुखिया बन गए हैं। पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड की चरमा पंचायत के लिए मुखिया के पद पर गुड्डी देवी चुनाव जीत गई हैं। वहीं मसौढ़ी की नूरा पंचायत से मृत्युंजय कुमार, निसियाव पंचायत से चंदन भारती मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। वहीं मसौढी की बारा पंचायत से रीना देवी ने फिर से मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। इसके साथ ही पटन के मसौढ़ी प्रखंड की दौलतपुर पंचायत से मंजुषा देवी ने फिर से मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रेणु देवी को मात दी है।कैमूर जिले के नतीजों का हाल यहां जानेंकैमूर जिले की पजराव पंचायत में सुनीता राय, नुआंव प्रखंड के अकोल्ही पंचायत से विशाल गुप्ता, अखिनी पंचायत में जमुवंती देवी मुखिया चुन ली गई हैं।नालंदा जिले में बियावानी पंचायत का नतीजा सबसे पहलेनालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के लिए मतगणना चल रही है। यहां बियावानी पंचायत से प्रमोद कुमार यादव मुखिया का चुनाव जीत गए। प्रखंड की डुमरावां पंचायत से राजकुमार मांझी मुखिया चुने गए हैं। इसी पंचायत से इंदू बाला ने पंचायत समिति सदस्य की सीट पर वापसी की है। परवलपुर प्रखंड की शिवनगर पंचायत से अशोक साव मुखिया चुने गए हैं। परबलपुर जिला परिषद क्षेत्र से उदयनंदन प्रसाद जीत गए हैं। बिहारशरीफ की चौंसंडा पंचायत से मनोज प्रसाद मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।औरंगाबाद से भी आने लगे हैं नतीजेऔरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड की हथियारा पंचायत में सत्येंद्र यादव मुखिया चुने गए हैं। अब तक यहां विनोद मेहता मुखिया थे। जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 05 से बिंदा देवी चुनाव जीत गई हैं। यहां मौजूदा निर्वाचित प्रतिनिधि कुमारी अनुपम सिन्हा चुनाव हार गई हैं। इसी क्षेत्र से पूर्व विधान पार्षद मुन्ना सिंह उर्फ रंजन कुमार सिंह की पत्नी गीता देवी भी चुनाव हार गई हैं।भोजपुर जिले के चुनाव नतीजे यहांभोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के लिए भी मतगणना जारी है। छोटी सासाराम पंचायत से बीरेंद्र कुमार साह मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।नवादा जिले के चुनाव नतीजेनवादा के मेसकौर में जिला परिषद पद पर सुरेन्द्र राजवंशी ने जीत दर्ज की है। सुरेन्द्र राजवंशी ने गणेश रविदास को चुनाव हराया है। नवादा जिले के अंतर्गत सिरदला के साढ़ मझगांव से उषा कुमारी मुखिया का चुनाव जीत गई हैं। मेसकौर प्रखंड की मिर्जापुर पंचायत से मुखिया के तौर पर बबीता देवी, सिरदला के अबदुला पंचायत से प्रतिमा रानी विजयी घोषित की गई हैं। नवादा जिले के अंतर्गत सिरदला दक्षिणी जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7 में पिंकी भारती राजद समर्थित सिंकी कुमारी के हाथों चुनाव हार गई हैं। पिंकी नवादा जिला परिषद की अध्‍यक्ष थीं। नावाद में मतदान कर्मियों ने खाना नहीं मिलने की वजह से नारेबाजी भी की। जिले के केएलएस कालेज के मतदान केन्द्र पर कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।बेगूसराय जिले के नतीजेबेगूसराय जिले में जिप संख्या 19 से राजीव कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। बरौनी प्रखंड की अमरपुर पंचायत से सच्चिदानंद सिंह, पिपरा देवस पंचायत से निवर्तमान मुखिया बबलू साव चुनाव जीत गए हैं। गढ़पुरा पंचायत में इंदु देवी दोबारा मुखिया बनी हैं। गढ़पुरा प्रखंड की कोरई पंचायत में मुखिया के पद पद संतोष कुमार झा चुने गए हैं।जहानाबाद के चुनाव नतीजेजहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड की पंचायतों के नतीजे भी आने लगे हैं। देवरा पंचायत से टुनटुन यादव, जैतिपुर कुरवा पंचायत से हरे राम इस बार मुखिया निर्वाचित किए गए हैं।गोपालगंज के चुनाव नतीजेगोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में भी मतगणना जारी है। फुलवरिया प्रखंड की पैकौली बदो पंचायत से गुमाल रसूल ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। जबकि चुरामन पंचायत में मोबसीर हुसैन ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। गीदहां पंचायत में अशोक शास, जबकि बैरागी टोला पंचायत में अनिता देवी मुखिया का चुनाव जीत गई हैं। उचकागांव प्रखंड की बैरिया दुर्ग पंचायत में सानमति देवी, जमसड पंचायत में बसंती देवी, उचकागांव पंचाय


Source: Dainik Jagran November 13, 2021 12:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...