Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी से क्लेम लेने भटक रहा पॉलिसीधारक - News Summed Up

Jabalpur News: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी से क्लेम लेने भटक रहा पॉलिसीधारक


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने पर 24 घंटे कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम तक नहीं दे रही है। परेशान होकर बीमितों काे कंज्यूमर कोर्ट में केस लगाना पड़ रहा है। ऐसी ही शिकायत राजस्थान जयपुर निवासी मोहन कुमार ने की है। उन्होंने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 1001260046841520 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं।बीमार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने बिना कारण बताए कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। पॉलिसीधारक को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया था पर महीनों बाद भी उन्हें इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ।बीमित कंपनी के टोल फ्री नंबर में संपर्क कर रहा है पर वहां से जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा जमा दस्तावेज बार-बार मांगकर परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं -स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 11:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */