Jabalpur News: अंधमूक बायपास में ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, रोज लगता है जाम - News Summed Up

Jabalpur News: अंधमूक बायपास में ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, रोज लगता है जाम


Jabalpur News: अंधमूक बायपास चौराहा इन दिनों राहगीरों के लिए सुगम सफर के बजाय भारी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। यहां दिन में कई बार लगने वाला लंबा जाम आम जनता के समय और धैर्य, दोनों की परीक्षा ले रहा है। सोमवार की घटना ने एक बार फिर यहां की चरमराती यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी, जब शाम 4 बजे लगा भीषण जाम करीब 2 घंटे तक बना रहा।इस दौरान वाहन चालक भीषण गर्मी और शोर के बीच फंसे रहे। राहगीरों ने बताया कि जाम की मुख्य वजह सड़क पर अतिक्रमण और लापरवाही है। वहीं प्रशासनिक ढिलाई और नियमों की अनदेखी के कारण जनता को मुसीबत झेलनी पड़ती है।सर्विस रोड पर अवैध रूप से पार्क होते हैं वाहनरात में दर्जनों डम्परों का जमावड़ाबायपास की सर्विस रोड अब सड़क न रहकर ट्रकों और डंपरों का स्थायी अड्डा बन गई है। बड़े वाहनों के अनियंत्रित तरीके से खड़े होने के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। डंपर चालकों द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोक देने से पीछे आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। व्यस्त समय में यातायात पुलिस की अनुपस्थिति स्थिति को और भी विकराल बना देती है।सोमवार को लगे जाम में एम्बुलेंस से लेकर स्कूली बसें तक फंसी रहीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह केवल एक दिन की बात नहीं है, बल्कि हर दूसरे दिन यही स्थिति बनती है। जब तक सर्विस रोड को इन भारी वाहनों से मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक अंधमूक बायपास का यह 'चक्रव्यूह' खत्म होने वाला नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 11:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */